11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेल…खेल में डूब गईं दो बहनें, मां के साथ गई थी खेत, घर में पसरा मातम

MP News : एमपी की राजधानी भोपाल में दो बहनों के तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिवारवालों को सौंप दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal_news.jpg

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ा मामला सामने आया है। अपनी मां के साथ दो बहनें खेत में गई हुई थी। वह खेल...खेल में इतनी मग्न हो गई की खेत में ही बने तालाब में डूब गई। यह घटना रातीबड़ की बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शव को पीएम के बाद परिवारवालों को सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला रातीबड़ के बड़झिरी गांव का है। जहां राजाराम वर्मा गांव में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। सुबह दीप्ती और तनुश्री अपनी मां के साथ खेत गई थी। खेत में ही तालाब भी बना हुआ था। मां खेत का काम कर रही थी और दोनों बेटियां पाइप से खेल रही थी। खेलते-खेलते कब दोनों बेटियां तालाब में डूब गई मां को पता ही नहीं चला। जब मां ने देखा तालाब जाकर देखा तब दोनों के शव तालाब में दिखे। इसके चिंताबाई ने ग्रामीणों की मदद मांगी। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें - Lok sabha Election 2024 : भाजपा का बड़ा हमला, कांग्रेस ने तीनों लोक में किया घोटाला


चिंताबाई दोनों बेटियों के गम में बेसुध हो गई है। न तो खाना खा रही हैं, न ही पानी पी रही है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पीएम कराकर घरवालों को सौंप दिया है। दीप्ती पांचवीं क्लास और तनुश्री तीसरी क्लास में पढ़ती थी। पुलिस का इस पूरे मामले पर कहना है कि दोनों बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। यह घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है।