31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूटर पर सवार ‘भोपाली नमकीन वाले’ का अलग अंदाज, सोशल मीडिया पर लाखों लोग हुए इनके दीवाने

-सोशल मीडिया पर 'भोपाली नमकीन वाले' की धूम-स्कूटर पर सवार होकर गली गली बेचते हैं नमकीन-नमकीन बेचने के अंदाज के दीवाने हुए लोग-गली मोहल्ले ही नहीं सोशल मीडिया पर भी लाखों लोग कर रहे पसंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Sep 2022, 1:13 PM IST

News

स्कूटर पर सवार 'भोपाली नमकीन वाले' का अलग अंदाज, सोशल मीडिया पर लाखों लोग हुए इनके दीवाने

भोपाल. दुनियाभर में ऐसे कई लोग हैं, जिनका अंदाज ओरों से अलग होता है। कुछ अपने कामों से लोगों को चौंका देते हैं तो कुछ अपने अलग अंदाज से लोगों की पसंद बन जाते हैं। वहीं, सोशल मीडिया के इस दौर में ऐसे लोग क्षेत्रीय तौर पर ही प्रसिद्ध नहीं रहते, बल्कि दुनियाभर में पहचान बना लेते हैं। ऐसे ही हैं एक 'भोपाली चचा' जो इन दिनों अपने अलग अदाज के चलते सिर्फ गली मोहल्लों में ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं।


वैसे तो ये चचा भोपाल की सड़कों और गली मोहल्लों में अपनी स्कूटर पर सवार होकर नमकीन बेचते दिकाई दे ही जाते हैं। लेकिन, इनका पब्लिक रिलेशन बनाने का अंदाज औरों से अलग हटकर है। यही कारण है कि, जहां से ये एक बार गुजर जाते हैं, वहां के लोग इनसे नमकीन खरीदने के लिए हर रोज इंतजार करते हैं। यही नहीं, गली मोहल्ले के जिस नुकक्ड़ पर ये नमकीन बेचने का हुनर दिखाते हैं। वहां, भले ही इनके खरीदार न हों, पर इन्हें सुन्ने वालों का जमावड़ा लग ही जाता है। हालांकि, इन्हें खास पहचान उस समय मिली, जब किसी ने इनके अलग अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर 'भोपाली नमकीन वाले' चचा ने धूम मचा दी।

यह भी पढ़ें- इस राज्य के 92 अस्पताल होंगे बंद, नहीं होगा इलाज, देखें लिस्ट


लोगों के चहरों की मुस्कान बन गए नमकीन वाले चचा

'भोपाली नमकीन वाले' चचा को जो कोई भी सुनता है। उसके चेहरे पर ऐसी ही मुस्कान आ जाती है, जो वीडियो देखने के बाद आपके चेहरे पर आ गई है। जो कोई बी इन्हें सुनता है, वो ये जरूर मानता है कि, बंदा टैलेंटेड है। ये रोजान शहर की सड़कों पर अपनी स्कूटर पर ही सवार होकर गुजरते हैं और किसी भी गली नुक्कड़ पर आवाज लगाते हुए नमकीन की खूबियां और उसकी कीमत बताते नजर आ जाते हैं।


लोगों को गुदगुदा रहा नमकीन बेचने का भोपाली अंदाज

वैसे तो रेहड़ी लगाकर अकसर लोग सामान बेचते दिखाई पड़ते रहते हैं। लेकिन, इन भोपाली चचा की खूबी इनके भोपाली टोन में बोलने का अंदाज है। वीडियो में भी इसे देखा जा सकता है कि, ये शख्स अनोखे और अतरंगी अंदाज़ में नमकीन बेच रहा है। भोपाली नमकीन में आप भोपाली चटपटे लहज़े के तड़के का अनुभव कर सकते हैं।


गाते हुए नमकीन की ब्रांडिंग करने का अजब हुनर

इस शख्स ने नमकीन बेचने के तरीके को बिल्कुल बदल दिया है। एक पल के लिए तो लगता है मानों सामने बैठा शख्स कोई गाना शुरु करने जा रहा है, लेकिन कुछ देर में ये मेहसूस होता है कि, वो गाते-गाते नमकीन की वैरायटी के बारे में जानकारी दे रहा है। अगर अभी तक आपने ये वीडियो नहीं देखा तो अब देख लें। खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे आप।