11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व मंत्री का बड़ा खुलासा, बोले- दो ट्रक भरकर नोट आए थे, एग्जिट पोल को बताया भ्रम

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन वर्मा ने एग्जिट पोल को भ्रमित करने वाला बताया साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal_pc.jpg

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे इससे पहले आए एग्जिट पोल को लेकर एक बार फिर सियासी चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी बीच प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्यप्रदेश सहित पांचों चुनावी राज्यों को लेकर आए एग्जिट पोल को भ्रमित करने वाला बताया है। सज्जन वर्मा ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए ये भी आरोप लगाया है कि मध्यप्रदेश में दिल्ली से दो ट्रक भरकर नोट आए थे।

'एग्जिट पोल भाजपा का षड़यंत्र'
पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली से दो ट्रक भरकर नोट आए हैं। इसकी जानकारी मिली है। एक बार फिर प्रदेश में सरकार में तोड़फोड़ के लिए बीजेपी षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस ने सभी उम्मीदवारों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही बड़े नेताओं को भी सावधान रहने की जानकारी दे दी है। इस बार कांग्रेस में कोई महाराज नहीं है। बीजेपी के महाराज की चंबल में ही स्थिति खराब है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : काउंटिंग से पहले बदल गए EVM ! प्रत्याशी ने उठाई जांच की मांग

'एग्जिट पोल नहीं प्री पेड पोल'
सज्जन वर्मा ने एग्जिट पोल को लेकर कहा कि ये एग्जिट पोल नहीं बल्कि प्री पेड पोल हैं जिन्हें भ्रमित करने के लिए लाया गया है। एग्जिट पोल से सरकार नहीं बनती है। कुछ मीडिया घरानों ने अफसरों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने का षड्यंत्र रचा है। यह पोल बीजेपी के इशारे पर हुआ है। बीजेपी अब अपना विश्वास खो चुकी है। बिहार, कर्नाटक और हरियाणा समेत अन्य राज्यों में एग्जिट पोल की पोल खुल चुकी है।

देखें वीडियो- नया विवाद, क्या काउंटिंग से पहले बदल गईं EVM !