7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Election 2018:जानिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें

Election 2018:जानिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें

4 min read
Google source verification
modi speech in bhopal

Election 2018:जानिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण की बड़ी बातें

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता महाकुंभ हुआ। भाजपा का मानना है कि, यह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन है। अनुमान है कि, यहां प्रदेश भर से आए लगभग दस लाख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं के इस महाकुंभ के ज़रिए भाजपा ने मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद भी कर दिया है। खैर, इसकी सबसे खास बात यह है कि, यहां भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश में पहली बार कार्यकर्ताओं को एक मंच से संबोधित किया। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी मंच से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते नजर आए, वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया। भेल स्थित जंबूरी मेदान में कार्यक्रम स्थल मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा था।

मध्य प्रदेश बीजेपी द्वारा किए गए कार्यकर्ताओं के महाकुंभ में पीएम मोदी को बुलाने का मकसद था, प्रदेश के कार्यकर्ताओं में चुनावी तैयारियों को लेकर उत्साह भरा जाए और पार्टी में बनी अंदुरूनी खीचतान को खत्म करके सीएम शिवराज का बल बढ़ाने पर ध्यान दिया जाए और लगता है कि मोदी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने में कामयाब भी हुए हैं। जैसे ही पीएम अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह फूंकने का मंत्र देने आए, सबसे पहले उन्होंने मंच पर विराजमान सभी नेताओं का और महाकुंभ में उपस्थित लाखों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कई बड़ी अहम बातें की। आइए जानते हैं उन खास बातों के बारे में।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

-पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, देश के लिए अमित शाह और प्रदेश के लिए शिवराज सिंह बड़ी कुरबानी दे रहे हैं, जिसका फल यह है कि, आज हर कार्यकर्ता उनसे उनके परिवार की तरह जुड़ा हुआ है। पीएम ने सीएम शिवाराज को जनसेवक सीएम बताया, जिन्होंने अपने कार्यकाल में प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया।

-पीएम ने भारतीय जनता पार्टी ही पूरे विश्व में एक मात्र ऐसी पार्टी हैं जो समन्वय और जनसेवा पर विश्वास रखती हैं। यह पार्टी का सिर्फ चुनावी स्लोगन ही नहीं कि, सबका साथ सबका विकास हो, बल्कि पार्टी इसे ज़मीनी स्वरूप देने का हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। बीजेपी वह पार्टी जो अपने देश के सभी वासियों को अपना परिवार मानती है।

-पीएम ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो महात्मा गांधी के विचारों को सम्मान देने वाली पार्टी है, राममनोहर लोहिया को सम्मान देने वाली पार्टी है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कर्मों का आदर करने वाली पार्टी हैं। मोदी ने कहा कि, देश के यह तीनो ही महान व्यक्ति ऐसे गुज़रे हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सिर्फ देश के विकास और उसकी सेवा करने में लगा दिया।

-पीएम ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि, हम देश के उन सौभाग्यशाली लोगों में एक हैं, जो हमें मां भारती की सेवा करने का मौका मिला। हमने शायद पिछले जन्म में कोई अच्छे कर्म किए होंगे जो हमें इस महान विचारों की पार्टी का हिस्सा बनने का मौका मिला।

-अमित शाह की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा कि, हमें उनसे सीखना चाहिए कि, देश सेवा के लिए मेहनत कैसे की जाती है। दूसरी पार्टियों को शाह से सीख लेनी चाहिए कि काम कैसे किया जाता है। वह ठीक उस तरह काम करते हैं जैसे एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता करता है। भाजपा एक मात्र एकात्म मानवता पर चलने वाली पार्टी है, इस बात का सबसे बड़ा सबूत यह है कि, आज देश के 19 राज्यों में बीजेपी की सरकार है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। गलत इरादों से जीने वालों का कार्यकर्ताओ का इतना बड़ा हुजूम नही होता।

-पीएम ने आज दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया कि, भारत माता का कर्ज चुकाने के लिए हम हमेशा तत्पर रहेंगे।

-पीएम ने कार्यकर्ताओं से यह वादा लिया कि, वोट बैंक की राजनीति से देश को बचाना हैं, इसलिए देश में पूरी बहुमत से भाजपा की सरकार लाना है। जिन लोगों ने दस साल तक प्रदेश से दुश्मनी की उन्हें इस बार सबक सिखाना है। जो काम आज भाजपा के नेतृत्व में राज्य में हो रहा है, वही काम कांग्रेस भी कर सकती हैं।

-पीएम ने प्रदेश की जनता से पांच साल और प्रदेश की जनता से सेवा करने का मौका मांगा। उन्होंने कहा कि, हम दिल्ली से मध्य प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा मदद करते हैं, क्योंकि हमें पता है कि, इस राज्य ने कांग्रेस के जमाने में काफी तकलीफें झेली हैं।

-पीएम मोदी ने पार्टी के विरोधियों पर जमकर हमला बोला, इनमें सबसे बड़ा नाम कांग्रेस का रहा। उन्होंने कहा कि, यह शिवराज सिंह, रमन सिंह, वंसुधरा राजे के नेतृत्व में बनी सरकार की ही बदोलत हैं कि, आज कांग्रेस जैसी अहंकारी पार्टी को छोटे छोटे दलों से भी पैर छू छू कर मनाने की नौबत आ गई है।

-पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने की जड़ी बूटी देते हुए कहा कि, 'मेरा बूथ सबसे मजबूत।' इस मंत्र को कांग्रेस भी सुन ले क्योंकि उसके पास ऐसे कार्यकर्ता नहीं है, जो जी जान से पार्टी को जिताने में जुट जाएं। 2018 के लिए मोदी ने दिया जीत का मंत्र । कांग्से ने मुझे गालियां देने के लिए पूरी डिक्शनरी खोज डाली, लेकिन कांग्रेस ने जितनी बार भाजपा पर कीचड़ उछाली कमल उतना ही तेज़ी से खिला।