30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सस्ते सामानों का सबसे बड़ा मेला, 5 मार्च से शुरु होकर 32 दिन तक चलेगी बिक्री

दुकानदारों व झूला संचालकों की मांग पर नई शुरुआत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 27 Feb 2022, 10:36 AM IST

goods.png

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी यानि राजा भोज की नगरी भोपाल में सस्ते सामानों का सबसे बड़ा मेला लग रहा है. यहां के भेल दशहरा मैदान पर पांच मार्च से भोजपाल महोत्सव मेले का भव्य आगाज होगा. इस बार यह मेला शहरवासियों को नए कलेवर में देखने को मिलेगा. इसके लिए भेल जनसेवा समिति द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं. मेले में पत्रिका मीडिया पार्टनर के तौर पर अपनी सहभागिता निभा रहा है.

पांच अप्रैल तक 32 दिन चलने वाले इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जाएंगे। 12 एकड़ क्षेत्र में फैले इस मेले में विभिन्न प्रकार की करीब 400 दुकानें संचालित होंगी। मेले में मुख्य आकर्षण भव्य स्वागत द्वार, सांस्कृतिक मंच, ट्रेडिशनल सेल्फी जोन के साथ ही विभिन्न प्रदेशों के झूले बच्चों और बड़ों के लिए रोमांचक होंगे।

यह भी पढ़ें : सस्ती पढ़ाई के साथ ये भी है सबसे बड़ा आकर्षण, जानिए यूक्रेन ज्यादा क्यों जाते हैं हमारे युवा

भोजपाल महोत्सव मेला के संरक्षक विकास वीरानी ने बताया कि विगत 6 वर्षों से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। 05 मार्च से 05 अप्रैल तक 32 दिन चलने वाले इस मेले में राजधानी भोपाल सहित आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित पहुंचेंगे। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेला परिसर में ग्रामीण परिवेश और ट्रेडिशनल लुक में बनाया जाने वाला भव्य स्वागत द्वारा, आकर्षक मंच के साथ ही आने वाले लोगों के लिए शेल्फी जोन आकर्षण का केंद्र होगा।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कोरोना काल मेे रोजी-रोटी छिनने से परेशान हो चुके दुकानदारों और झूला संचालकों की विशेष मांग पर फिर से मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आने वाले अधिकतर दुकानदार देशभर में विभिन्न जगहों पर लगने वाले मेलों में ही अपनी दुकानें लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ये अधिकतर सामान और दुकानदारों की तुलना में सस्ता देते हैं. यही कारण है कि भोजपाल मेला सस्ते और अच्छे सामानों के लिए जाना जाता है.