
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवी सूची जारी कर दी है। पांचवी सूची में 92 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पांचवी सूची में नामों का ऐलान करने के साथ ही भाजपा प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर सीटों पर अपने 228 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। भाजपा की पांचवी सूची में 3 मंत्रियों और 6 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इसके साथ ही 12 महिला उम्मीदवारों के नाम पांचवी सूची में घोषित किए गए है। बता दें कि इससे पहले आई चार सूचियों में भाजपा ने पहली सूची में 39, दूसरी सूची में 39 तीसरी में 1 और चौथी में 57 नामों का ऐलान किया था।
भाजपा की 5वीं सूची में 92 नाम, देखें लिस्ट
इन मंत्रियों के टिकट कटे
ओपीएस भदौरिया- भिंड जिले की मेहगांव सीट से विधायक और शिवराज सरकार के मंत्री ओपीएस भदौरिया का टिकट काट दिया है। उनकी जगह राकेश शुक्ला को भाजपा ने मेहगांव से उम्मीदवार घोषित किया है।
यशोधरा राजे सिंधिया- टिकट वितरण से पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार करने वाली शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे सिंधिया का भी नाम पांचवी सूची में नहीं आया है उनकी जगह शिवपुरी से देवेन्द्र कुमार जैन को प्रत्याशी बनाया गया है।
गौरीशंकर बिसेन- बालाघाट से विधायक और मंत्री गौरीशंकर बिसेन का टिकट काटकर भाजपा ने उनकी जगह उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया है।
पांचवी लिस्ट में इन 28 विधायकों के टिकट कटे
आकाश विजयवर्गीय- इंदौर विधानसभा क्रमांक 3 से विधायक कैलाश विजयवर्गीय का टिकट काटकर भाजपा ने इंदौर विधानसभा क्रमांक 3 सीट से राकेश गोलू शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया है।
पारस जैन - उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट से विधायक पारस जैन का टिकट काटकर उनकी जगह भाजपा ने अनिल कालूखेड़ा को उम्मीदवार बनाया है।
देवेन्द्र वर्मा - खंडवा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक देवेन्द्र वर्मा का टिकट काटकर भाजपा ने यहां से कंचन मुकेश तन्वे को चुनावी मैदान में उतारा है।
राम लालू वैश्य- सिंगरौली के मौजूदा विधायक रामलालू वैश्य का टिकट भाजपा ने काट दिया है उनकी जगह राम निवास शाह को सिंगरौली से प्रत्याशी घोषित किया है।
श्याम लाल द्विवेदी- रीवा जिले की त्योंथर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक श्याम लाल द्विवेदी का टिकट काटकर भाजपा ने दो दिन पहले भाजपा ज्वाइन करने वाले सिद्धार्थ तिवारी को वहां से उम्मीदवार घोषित किया है।
पंचू लाल प्रजापति - रीवा जिले के मनगवां सीट से विधायक पंचू लाल प्रजापति का टिकट काटकर इस बार भाजपा ने नरेन्द्र प्रजापति को चुनावी मैदान में उतारा है।
सीताराराम आदिवासी - भिंड जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक सीताराम आदिवासी का टिकट काटकर बाबूलाल मेवरा को प्रत्याशी बनाया गया है।
ओपीएस भदौरिया (मंत्री) - भिंड जिले की मेहगांव सीट से ओपीएस भदौरिया का टिकट काटकर राकेश शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
रक्षा सिरौनिया - भांडेर सीट से रक्षा सिरौनिया का टिकट काटकर घनश्याम पिनोरिया को प्रत्याशी बनाया गया है।
यशोधरा राजे सिंधिया (मंत्री) - शिवपुरी सीट से यशोधरा राजे सिंधिया की जगह देवेन्द्र कुमार जैन को उम्मीदवार बनाया गया है।
राजेश प्रजापति- चंदला सीट से राजेश प्रजापति का टिकट काटकर दिलीप अहिरवार को प्रत्याशी बनाया गया है।
पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय - हटा सीट से पुरुषोत्तम लाल तंतुवाय की जगह उमा खटीक को प्रत्याशी बनाया गया है।
अमर सिंह - चितरंगी सीट से अमर सिंह का टिकट काटकर राधा सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
सुभाष रामचरित्र - देवसर सीट से सुभाष रामचरित्र का नाम काटकर राजेन्द्र मेश्राम को टिकट दिया गया है।
नंदिनी मरावी- सिहोरा सीट से नंदिनी मरावी का टिकट काटकर संतोष बरबड़े को उतारा गया है।
सुमित्रा कास्डेकर- नेपानगर सीट से सुमित्रा कास्डेकर की जगह मंजू राजेन्द्र दादू को उम्मीदवार बनाया गया है।
सुलोचना रावत - जोबट सीट से सुलोचना रावत का टिकट काटकर विशाल रावत पर भाजपा ने भरोसा जताया है।
दिलीप मकवाना- रतलाम ग्रामीण सीट से दिलीप मकवाना की जगह मथुरालाल डावर को टिकट दिया गया है।
देवीलाल धाकड़- गरोठ सीट से देवीलाल धाकड़ की जगह चंदरसिंह सिसोदिया को प्रत्याशी बनाया गया है।
देवीसिंह सैय्याम - मंडला सीट से देवीसिंह सैय्याम का टिकट काटकर संपतिया उइके को उम्मीदवार बनाया गया है।
लीना जैन- बासौदा से लीना जैन की जगह हरिसिंह रघुवंशी को टिकट दिया गया है।
राजश्री - शमशाबाद से राजश्री का टिकट काटकर सूर्य प्रकाश मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
रघुनाथ मालवीय- आष्टा सीट से रघुनाथ मालवीय का टिकट काटकर गोपाल सिंह पर भरोसा जताया गया है।
राज्यवर्धन सिंह - नरसिंहगढ़ सीट से राज्यवर्धन सिंह की जगह मोहन शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
कुंवरजी कोठार - सारंगपुर सीट से कुंवरजी कोठार की जगह गोतम टेटवाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
पहाड़ सिंह कन्नौज- बागली सीट से पहाड़ सिंह कन्नौज की जगह मुरली भंवरा पर भरोसा जताया गया है।
राम दांगोरे - पंधाना सीट से राम दांगोरे की जगह छाया मोरे को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
Updated on:
21 Oct 2023 06:48 pm
Published on:
21 Oct 2023 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
