20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी विधायक ने पीएम को लिखी चिट्ठी, फिर छेड़ा अलग विंध्य प्रदेश का राग

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने पीएम मोदी से की अलग विंध्य प्रदेश बनाने की मांग..
2 min read
Google source verification
narayan.png

भोपाल. लगातार अलग विंध्य प्रदेश की आवाज उठा रहे मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी एक बार फिर शिवराज सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करते नजर आ रहे हैं। इस बार विधायक नारायण त्रिपाठी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर अलग विंध्य प्रदेश बनाने का राग छेड़ा है। बता दें कि नारायण त्रिपाठी को अलग विंध्य प्रदेश की मांग उठाने के कारण प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तलब भी कर चुके हैं लेकिन फिर भी वो लगातार विंध्य प्रदेश की मांग उठा रहे हैं।

पीएम को लिखी चिट्ठी
विधायक नारायण त्रिपाठी ने पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर अलग विंध्य प्रदेश की मांग उठाई है। अपने पत्र में विधायक ने लिखा है कि छोटे राज्यों के गठन से विकास को स्वाभाविक गति मिलती है। उन्होंने लिखा है कि विंध्य प्रदेश का पहले अलग अस्तित्व था। लेकिन मध्यप्रदेश के गठन के बाद विंध्य प्रदेश का विलय मध्यप्रदेश में कर दिया गया। अब विन्ध्य क्षेत्र का विकास काफी समय से ठप्प पड़ चुका है। विन्ध क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास, प्रशासनिक सुदृढ़ता और मजबूत कानून व्यवस्था के लिए यह बेहद जरूरी है कि यह मध्य प्रदेश से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बने।

लगातार उठा रहे हैं अलग विंध्य प्रदेश की मांग
बता दें कि मैहर विधायक त्रिपाठी बीते कई दिनों से अलग विंध्य प्रदेश की मांग उठा रहे हैं। आंदोलन भी कर चुके हैं और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ये तक कहा था कि वो अलग विंध्य प्रदेश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे। इतना ही नहीं बार-बार पार्टी लाइन के विपरीत जाकर अलग प्रदेश की मांग उठाने के कारण बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें तलब भी किया था लेकिन इसके बाद भी विधायक नारायण त्रिपाठी के तेवर कम नहीं हुए हैं।

देखें वीडियो- सांसद नकुल नाथ ने कलेक्ट्रेट में ली बैठक