24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा हादसा : छत गिरने से मलबे के नीचे दबा बच्चा, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम, देखें Video

बकरी चरा रहा था बच्चा अचानक नजदीक की छत गिरने से वो मलबे में दब गया। घटना के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को मलबे से बाहर निकाला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 May 2024, 3:49 PM IST

roof collapse

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इलाके में छत गिरने ( roof collapse ) से एक नाबालिग बच्चा ( Minor Boy ) मलबे में दब गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को मलबे से बाहर निकाला गया।

दरअसल, घटना शहर के बड़े तालाब में बने पुराने पंप हाउस की है। बताया जा रहा है कि दो भाई बकरी चराने के लिए बड़े तालाब के केचमेंट एरिया में पहुंचे थे। बकरी चराने के दौरान पुराने पंप हाउस में बड़ा भाई बैठा हुआ था, तभी अचानक जर्जर पंप हाउस का ढांचा गिरने से नाबालिग चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें- रेत माफियाओं पर सबसे बड़ा एक्शन, 31 डंपर, 8 पोकलैंड के साथ 20 करोड़ की अवैध रेत जब्त

इस तरह किया गया बच्चे का रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की अतिक्रमण की टीम मौके पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। करीब 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकल गया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, इस पूरी घटना के बाद अब नगर निगम पर बड़े प्रश्न खड़े होने लगे हैं कि जब जर्जर अवस्था में यह ढांचा था तो इसे पहले ही क्यों नहीं गिराया गया। क्या प्रशासन को इसी तरीके का बड़ा घटनाक्रम का क्या इंतजार था ?