24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेत माफियाओं पर सबसे बड़ा एक्शन, 31 डंपर, 8 पोकलैंड के साथ 20 करोड़ की अवैध रेत जब्त

action against sand mafia : बीती रात जिले के चार स्थानों डेंडूपुरा, पासईमाल, चिमड़ी, गुवाड़ी ग्राम में खनिज, पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों रूपए का उत्खनन जब्त किया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 16 May 2024, 11:19 AM IST

sand mafia

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक निश्छल झारिया के निर्देशन में अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार युद्ध स्तर पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर सूर्यवंशी ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश देने के बाद से ही प्रशासन की ओर से खनन माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात जिले के चार स्थानों डेंडूपुरा, पासईमाल, चिमड़ी, गुवाड़ी ग्राम में खनिज, पुलिस और राजस्व टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करोड़ों रूपए का उत्खनन जब्त किया है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई क दौरान लगभग 20 करोड़ की रेत के साथ खनन में इस्तेमाल किए जाने वाले 31 डंपर और 8 पोकलैंड मशीनें जप्त की हैं। हालांकि, कार्रवाई के दौरान 1 पोकलैंड मशीन का चालक जप्ती से पहले ही फरार होने में कामयाब रहा। फिलहाल, उसके खिलाफ भी एफाईआर दर्ज कर तलाश की जा रही है। इस संबंध में खनिज अधिकारी पालेवार का कहना है कि ग्राम पासईमाल में अवैध उत्खनन की शिकायत मिली थी, जिसके बाद खनिज विभाग और अमला की राजस्व टीम ने सयुक्त कार्रवाई की। टीम ने तवा नदी के पार क्षेत्र के आंशिक भाग पर अवैध उत्खनन के बाद के निर्मित गड्ढे पाए गए।

यह भी पढ़ें- Tiger Attack : यहां रिहायशी क्षेत्र में घूम रहा आदमखोर बाघ, शख्स को मारकर आधा शरीर खा गया

इन लोगों पर हुई कार्रवाई !

टीम द्वारा तीनों गड्ढे की नपाई की गई। मौके पर निरीक्षण टीम को चैन पोकलैंड मशीन जप्त कीं। हालांकि, मामले में प्रशासन की ओर से अबतक कोई नाम जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अवैध उत्खनन के कार्य में दीपेश पटेल, रवीन्द्र चौहान, प्रदीप दुबे एवं अन्य के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्रावाई की गई है।

ग्राम डेंडूपूरा में डंपर जप्त

राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने उसके बाद ग्राम डेडूपूरा खनिज और राजस्व अमले शाहपुर के साथ खसरा नं.7/2 का मौके पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंशिक भाग में खनिज रेत का अवैध भंडारण होना पाया गया। भंडारित रेत 700 घन मीटर होना पाया गया। मौके पर एक जेसीबी मशीन पीले रंग की जप्त की गई। मशीन की अज्ञात में जप्ती की गई। भंडारित रेत सामग्री और जेसीबी को ग्राम कोटवार पासईमाल की सुपुर्दगी में दिया।

यहां 31 डंपर जप्त किए गए

रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और अवैध भंडारण की शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर, तहसीलदार शाहपुर राजस्व अमला शाहपुर तथा खनिज अधिकारी बैतूल की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गुवाड़ी स्थित रेत भंडारण स्थल का निरीक्षण किया गया. जांच करने मौका स्थल पहुंचने पर रेत परिवहन कर रहे वाहनों के चालकों द्वारा रेत को खाली कर ग्राम चिमड़ी के सिवाना (मेढ़ा) निर्माणाधीन हल्दीराम रिसोर्ट के पीछे वाहनों को खड़ा कर मौके से भाग गए।

3172 घ.मी. डम्प रेत जप्त

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शाहपुर, तहसीलदार शाहपुर और राजस्व अमला शाहपुर के साथ उप संचालक सहायक खनिज अधिकारी बैतूल की संयुक्त टीम द्वारा शाहपुर के ग्राम गुवाड़ी खसरा नंबर 230/2 रकबा 2.040 हे स्वीकृत रेत खनिज भंडारण स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान कई स्थानों पर रेत खनिज का भंडारण पाया गया। उक्त क्षेत्र पर जिले के रेत ठेकेदार, मेसर्स परम डिस्ट्रीब्यूटर्स परम फीलिंग स्टेशन 103/2जी छोला रोड भोपाल को स्वीकृत है। मौका निरीक्षण करने पर स्वीकृत क्षेत्र के अतिरिक्त अनेक स्थलों पर रेत के छोटे बड़े ढेर पाए गए।