एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. सचिन चित्तावर ने बताया, मोटापा अपने साथ 12 तरह के रोग लाता है। इसमें मधुमेह, रेस्पिरेटरी डिजीज, कैंसर, गॉलब्लैडर डिजीज, इंफर्टिलिटी, किडनी, स्ट्रोक, आंख, जोड़ों में दर्द, हृदय रोग, डिप्रेशन और हाइपरटेंशन शामिल है। स्वस्थ जीवनशैली का पालन कर हम इन बीमारियों से बच सकते हैं।