ये बातें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहीं। वे महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' रैली को संबोधित कर रहे थे। आधे घंटे के भाषण में राहुल ने केंद्र, भाजपा, आरएसएस को निशाने पर लिया। संघ के सर संघसंचालक मोहन भागवत के बयान पर कहा, वे कहते हैं, आजादी 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली। ये संविधान पर हमला है। भाजपा संविधान खत्म कर देश की संपत्ति अडानी-अंबानी को देना चाहती है। संविधान खत्म हुआ तो दलित, आदिवासी, ओबीसी के लिए कुछ नहीं बचेगा।