20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चे परीक्षा के वक्त पढ़ेंगे दीनदयाल का एकात्म मानववाद

प्रदेशभर से 30 लाख छात्रों को शामिल करने का लक्ष्य, भाजयुमो कराएगा सामान्य ज्ञान की परीक्षा...

2 min read
Google source verification
student

Children will read and study

भोपाल. अर्धवार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं। दिसंबर में प्रदेश के अधिकांश स्कूलों में परीक्षा का माहौल रहेगा, लेकिन मध्यप्रदेश के 30 लाख बच्चे अपनी स्कूल सिलेबस को छोड़कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी और उनका एकात्म मानववाद पढ़ते नजर आएंगे। दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है।

इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पहले एक बुकलेट भी युवा मोर्चा देगा, जिसमें दीनदयाल उपाध्याय, आरएसएस, आपातकाल जैसे पहलुओं के साथ ही शिवराज और मोदी सरकार से जुड़ी जानकारी होगी और प्रश्रपत्र इसी आधार पर तैयार किया जाएगा। पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में इस सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। परीक्षा दो स्तर पर होगी। पहला स्कूल स्तर जिसमें कक्षा आठ से 12 तक के छात्र शामिल होंगे, तो दूसरा महाविद्यालयीन स्तर, जिसमें फस्र्ट ईयर से फाइनल ईयर तक के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों में से 40 प्रतिशत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके एकात्म मानववाद के दर्शन पर केंद्रित होंगे।

30 फीसदी सवाल मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं पर, 20 फीसदी सवाल मोदी सरकार की योजनाओं पर होंगे तो वहीं 10 फीसदी में सामान्य ज्ञान होगा, लेकिन इस सामान्य ज्ञान में भी आपातकाल, संघ की विचारधारा और भाजपा से जुड़े नेताओं से संबंधित प्रश्र शामिल किए जाएंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा इस परीक्षा को ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन लेवल पर भी कराएगा। सूत्रों के मुताबिक युवा मोर्चा इस समय परीक्षा के लिए बुकलेट तैयार करने में जुटा हुआ है। जल्द ही छात्रों में बुकलेट बांट दी जाएगी, ताकि बच्चे परीक्षा के पहले तैयारी कर सके। ब्लॉक स्तर से लेकर प्रदेशस्तर तक परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा, लेकिन सवाल यही है कि दिसंबर का महिना परीक्षाओं का होता है। प्रदेश के सभी स्कूलों में इस समय परीक्षाएं रहती है।

दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष में सामान्य ज्ञान परीक्षा युवा मोर्चा कराने जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से लगभग 30 लाख छात्रों को जोडऩे का लक्ष्य है। अभी बुकलेट तैयार की जा रही है, दिसंबर में परीक्षा कराएंगे।
- अभिलाष पांडे, प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो