1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृतं जलम्: मंत्री विश्वास सारंग के साथ राजा खुशवक्तराय की बावड़ी में किया श्रमदान

फिर इस्तेमाल करने लायक होगा बावड़ी का पानी.. मंत्री ने दिलाई जल को सहेजने की शपथ

2 min read
Google source verification
ekta yatra

अमृतं जलम्: मंत्री विश्वास सारंग के साथ राजा खुशवक्तराय की बावड़ी में किया श्रमदान

भोपाल। ऐशबाग क्षेत्र में नवीन नगर स्थित राजा खुशवक्तराय की बावड़ी का पानी फिर से पीने लायक बन सकेगा। पत्रिका के अमृतं जलम अभियान के तहत रविवार को बावड़ी के पानी की सफाई की गई। इस दौरान शहर के कई समाज सेवी संगठनों ने श्रमदान किया। सहकारिता मंत्री और क्षेत्रीय विधायक विश्वास सारंग ने इसके संरक्षण की घोषणा की। अभियान के 15वें दिन बावड़ी के पानी की सफाई का काम किया गया। इसमें पानी तो बहुत है, लेकिन काई जमने से यह गंदा नजर आ रहा था। श्रमदान के तहत काई को पानी से निकाला गया। इसमें नगर निगम के अमले का भरपूर सहयोग मिला। इस अभियान में हिस्सा लेते हुए कई समाजसेवियों ने श्रमदान किया।

ब्याहुला उत्सव आज

ब्याहुला उत्सव समिति की ओर से पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में इब्राहिमपुरा स्थित राधा वल्लभलाल मंदिर में सोमवार को ब्याहुला उत्सव मनाया जाएगा। भगवान का मोगरे के फूलों से बंगला सजाया जाएगा।

उपयोग में लाया जाएगा पानी

सांरग ने बावड़ी को नया रूप देने की घोषणा की। आसपास के क्षेत्र को विकसित कर इसे पार्क की शक्ल दी जाएगी। वहीं पानी का हमेशा इस्तेमाल होगा इसके लिए भी इंतजाम कराने की घोषणा की है। वे पहले भी इस बावड़ी की मरम्मत का काम करा चुके हैं। पत्रिका अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को खुशवक्तराय की बावड़ी श्रमदान कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। बावड़ी की काई भी साफ की गई।

ये संगठन हुए शामिल

अभियान में हिस्सा लेने गायत्री शक्तिपीठ के कई पदाधिकारी पहुंचे। वहीं जमीयत उलेमा ने भी इसमें हिस्सा लिया। इसके अलावा कई समाजसेवी भी यहां श्रमदान के लिए पहुंचे थे।

बचाएंगे जलस्रोत, लिया संकल्प

श्रमदान करने पहुंचे सभी लोगों ने इस बावड़ी सहित सभी जलस्रोतों के संरक्षण और देखरेख का संकल्प लिया। नितिन पाठक, विजय जैन, इमारत लाल धार्मिक, महेन्द्र राही, रोहित ठाकुर, पप्पू रघुवंशी, विनोद कुशवाहा, विक्की विश्वकर्मा, आरएन मालवीय, संतोष कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सुनील साहू नागर, नरेश सोनी, हिन्दू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा, जमीयत उलेमा के इमरान हारून सहित कई लोग मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा

स्थानीय लोगों ने बावड़ी की सफाई के इस अभियान में बढ़़ चढकऱ हिस्सा लिया। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक इस दौरान कांधे से कांधा मिलाकर साथ खड़े थे। इस मौके पर तरूण विश्वकर्मा, नारायण सिंह कुशवाहा, अनिल ठाकुर, नितेश रघुवंशी, रामनारायण मालवीय, विनोद कुशवाहा, नरेश चंद्र सोनी, प्र्रेमनारायण मालवीय, राजेश आजाद गायत्री शक्तिपीठ के रमेश नागर, माया नागर, सुधा बोरखे, सुनील साहू, डीपीआई विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया।