7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आचार्य विद्यासागर महाराज के स्मृति दिवस पर सीएम मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा

Acharya Vidyasagar ji Maharaj : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को जैन मुनि दिगंबर परंपरा से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ है कि, मध्यप्रदेश के विधानसभा परिसर में किसी जैन संत का स्मृति दिवस मनाया गया।

2 min read
Google source verification
Acharya Vidyasagar Ji Maharaj

Acharya Vidyasagar Ji Maharaj

Acharya Vidyasagar ji Maharaj : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को जैन मुनि दिगंबर परंपरा से आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। ऐसा पहली बार हुआ है कि मध्यप्रदेश के विधानसभा परिसर में किसी जैन संत का स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित 25 पुस्तकों का विमोचन किया। साथ ही शहर में विद्यासागर महाराज का स्मारक बनाने की भी घोषणा की है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मंच पर बैठे मुनि प्रमाण सागर महाराज के पैर धोए।

ये भी पढें - बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी! पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भेजा है न्यौता

सीएम ने की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी की स्मृति में भोपाल में एक बेहतर स्थान बनाएंगे, जो उनकी विरासत, त्याग, तपस्या और ज्ञान को सहेजते हुए जनमानस को प्रेरणा प्रदान करें।

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि ' परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का आज प्रथम समाधि स्मृति दिवस है। मैं उन्हें बारंबार नमन करता हूं। आचार्य विद्यासागर महाराज के भीतर जो मानव सेवा का भाव रहा है इसके चलते वो जीते जी देवता के रूप में हमारे बीच विद्यमान हो गए। आज भले ही महाराज जी भौतिक रूप से हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी अथाह करुणा, दया और आशीर्वाद की वर्षा हर समय हम सब पर हो रही है। इनके ओजस्वी और पुण्य विचार हमेशा हमें मानवता के कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

ये भी पढें - एक और धनकुबेर… 40 साल की नौकरी में ही 60 जमीनों का मालिक बना शिक्षक

इंडिया नहीं भारत कहिए

''इंडिया नहीं भारत कहिए'' का राष्ट्रघोष करने वाले राष्ट्रसंत, राष्ट्रवाद के प्रखर प्रणेता आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने 17 फरवरी 2024 को तीन दिन के कठिन उपवास के बाद राजनांदगाव के डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि में समाधि ली। आज प्रदेश में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का 'प्रथम समाधि स्मृति दिवस' मनाया गया। शहर में शोभायात्रा निकली गई। ये शोभायात्रा रोशनपुरा चौराहे, मालवीय नगर बिरला मंदिर होते हुए विधानसभा पहुंची। कार्यक्रम में पक्ष-विपक्ष के राजनेता शामिल हुए। इनमें विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी शामिल हुए।

ये भी पढें - एमपी के 9000 स्कूल होंगे बंद, 5 लाख बच्चों का क्या होगा?

देखें कार्यक्रम की तस्वीरें