
CM Mohan Yadav paid tribute to the death of a senior BJP leader from MP
Rajkumar Yadav- मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ बीजेपी नेता का निधन हो गया है। अशोकनगर जिले की विधानसभा सीट चंदेरी के पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव का भोपाल में देहांत हुआ। वे यहां के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व विधायक राव राजकुमार सिंह यादव की गंभीर हालत की खबर मिलने पर सीएम डॉ. मोहन यादव सोमवार को उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत की थी। राव राजकुमार सिंह यादव ने मंगलवार को भोपाल में ही अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव महूअन ले जाई गई। पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव के निधन पर पार्टी में शोक छा गया। सीएम मोहन यादव ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव 70 साल के थे। वे एक पारंपरिक राजनैतिक परिवार से थे। 1996 में राजकुमार यादव बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए गए। पार्टी में अन्य अनेक दायित्व भी संभाले। राजकुमार यादव को बीजेपी ने सन 2008 में चंदेरी विधानसभा से खड़ा किया। चुनाव में जीतकर वे पहली बार विधायक बने। इसके साथ ही पार्टी में उनका वर्चस्व स्थापित हो गया हालांकि बाद में वे विधानसभा चुनाव हार गए।
राजकुमार सिंह यादव ने पंच बनकर अपने राजनैतिक कैरियर की शुरुआत की थी। उनकी पत्नी भी जनपद अध्यक्ष रहीं। वर्तमान में उनकी पुत्रवधू ईसागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष हैं।
राजकुमार सिंह यादव करीब 6 महीने से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। वे भोपाल के जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को उनके निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पैतृक गांव महूअन पहुंच गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को इस पीड़ा को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
Published on:
03 Mar 2026 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
