
होलिका दहन से पहले खरीदारी करने बाजार पहुंचे शिवराज, लोगों से किया ये आग्रह
भोपाल. देशभर में 18 और 19 मार्च को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इसके लिए जहां घरों में मिठाइयां और पकवान बनाने की तैयारी चल रही है। वहीं, बाजार भी रंग और गुलाल से सजे नजर आ रहे हैं। गुरुवार की रात को होलिका दहन है। ऐसे में जगह-जगह होलिका दहन की तैयारियां भी जोरो शोर से की जा रही है। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान होलिका दहन से जुड़ी सामग्री की खरीदारी करने भोपाल के न्यू मार्केट बाजार पहुंचे। यहां सीएम ने लोगों को प्रकृति की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की भी पहल की।
गो-काष्ठ की खरीदारी करने न्यू मार्केट पहुंचे शिवराज
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के न्यू मार्केट से होलिका दहन के लिए गो-काष्ठ की खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को भी होलिका दहन के लिए गो-काष्ट की ही खरीदारी करने की अपील की। उन्होंने लोगों से होली के अवसर पर लकड़ियों के स्थान पर गो-गाष्ठ का उपयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि, इससे हम पेड़ों को तो बचा ही सकते हैं, साथ ही साथ प्रकृति को होनी वाली हानि से भी अपने भविष्य को बचा सकते हैं।
शहरवासियों ने दी शिवराज को बधाई
इस दौरान शहरवासियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल के मुख्यमंत्री बनने की बधाई भी दी। इसपर शिवराज ने लोगों का आभार जताया। बता दें कि, शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के अबतक के सबसे लंबे कार्यकाल के मुख्यमंत्री रहने का दर्जा हासिल कर लिया है। 17 मार्च को सीएम शिवराज ने अपना मुख्यमंत्री कार्यकाल के 15 साल 11 दिन पूरे कर लिये हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नाम था। रमन सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए 15 साल 10 दिन का रिकॉर्ड कायम किया था। जबकि, आज शिवराज सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए 15 साल 11 दिन पूरे कर लिये हैं।
हिमालय में खून जमा देने वाली ठंड में भारतीय हिमवीरों ने खेली कबड्डी, देखें वीडियो
Published on:
17 Mar 2022 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
