सीएम शिवराज की जब पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई, तो वो उपचार के लिए कोविड सेंटर रवाना हुए, इस दौरान उन्होंने खुद कहा था कि, वो अस्पताल में एक आम मरीज की तरह इलाज करवाएंगे, हालांकि सीएम अगर इस तरह का बयान न भी देते, तो किसी को आप्त्त नहीं थी, लेकिन भर्ती होने के दूसरे दिन ही उनके कमरे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था थी। स्टाफ उनकी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कर रहा था, जिसे लगातारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता रहा। वीडियो में उनके वार्ड में आसपास के सभी बिस्तर खाली थे। हालांकि, अब तक चिरायु से उपचार कराकर लौटने वाले किसी भी सामान्य मरीज को ऐसी व्यवस्थाएं नहीं मिलीं है।