28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में किसानों के बैंक खातों में डाले 337 करोड़ रुपए, सीएम ने दी बड़ी सौगात

Balaghat- मध्यप्रदेश में किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। किसानों के खातों में करोड़ों की राशि अंतरित की जा रही है।
2 min read
Google source verification
CM's tweet on the gift to the farmers of Balaghat in MP

Employees in MP hope to get bonus again which was stopped for 26 years

Balaghat- मध्यप्रदेश में किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। किसानों के बैंक खातों में करोड़ों की राशि अंतरित की गई है। प्रदेश के बालाघाट में किसानों को यह सौगात दी गई है। यहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने किसानों के खातों में बोनस राशि अंतरित की जिससे 6.69 लाख धान उत्पादक लाभान्वित हुए। बालाघाट के कटंगी में आज बोनस वितरण के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है जहां 244 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जा रहा है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इससे पहले कार्यक्रम के संबंध में ट्वीट भी किया।

प्रदेश के धान उपार्जित करने वाले किसानों को आज बड़ी सौगात मिली है। बालाघाट जिले के तहसील मुख्यालय कटंगी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें धान का बोनस दिया। सीएम ने समर्थन मूल्य पर धान उपार्जित करने वाले किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 4 हजार रूपए बोनस देने की घोषणा की थी। इस घोषणा पर आज अमल किया गया है।

किसानों को बोनस वितरण के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हो रहा है। यहां सीएम डॉ. यादव समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 6 लाख 69 हजार धान उत्पादक किसानों को 337 करोड़ 12 लाख रुपए की बोनस राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खातों में अंतरित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में 4315 युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए। वे कार्यक्रम में बालाघाट जिले में कुल 244 करोड़ रुपए की लागत के 75 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में किसान, युवा एकत्रित हुए हैं। बोनस राशि से बालाघाट जिले के ही एक लाख से अधिक किसान लाभांवित होंगे।

कार्यक्रम के कारण कटंगी में यातायात व्यवस्था बदली गई है। प्रमुख रास्ते डायवर्ट किए गए हैं। सिनेमा चौक से कृषि मंडी सिवनी बायपास मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। सिवनी से बालाघाट और कटंगी की ओर जाने वाले वाहनों को लोहमारा-कोडमी-बनेराटोला-बनेरा-सिंगोड़ी-मुंडीवाडा होते हुए भेजा जा रहा है। भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी है।

हमने धान की एमएसी बढ़ाई

कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमने धान की एमएसी बढ़ाई। उन्होंने कहा कि गौ माता को पालनेवाले को राज्य सरकार आर्थिक मदद देगी। इससे पहले सीएम मोहन यादव को घेराव करने का ऐलान करनेवाले पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। सीएम को काले झंडे दिखाने की तैयारी में लगे कांग्रेसियों को भी कटंगी से पहले ही रोक लिया।