2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

By Election: उपचुनावों के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, देखें सूची

madhya pradesh by election: कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सीट समेत जोबट और रैगांव विधानसभा सीटों के उम्मीदवार घोषित किए...।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 05, 2021

by_election.png

भोपाल। कांग्रेस कमेटी ने काफी जद्दोजहद के बाद उपचुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश में एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन चारों सीटों पर प्रत्याशियों का निधन कोरोना से हो गया था। 30 अक्टूबर को मतदान होगा और 2 नवंबर को रिजल्ट घोषित हो जाएंगे।

मंगलवार शाम को घोषित सूची में खंडवा लोकसभा के लिए राज नारायण सिंह पूरनी को मैदान में उतारा है। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी, जबकि निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी अपनी पत्नी के लिए यहां से टिकट की मांग कर रहे थे। अब इन सीटों के पुराने आंकड़े दोनों ही दलों को चुनौती दे रहे हैं।

By Election: उपचुनावों की तारीखों का ऐलान, 2 नवंबर को आएगा रिजल्ट

सतना जिले की रैगांव (एससी) सीट पर कल्पना वर्मा का नाम घोषित किया गया है, जबकि अलीराजपुर जिले की जोबट (एसटी) सीट पर महेश पटेल को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर सीट के लिए कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार पहले ही घोषित कर दिया था। यहां से नरेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है। नरेंद्र सिंह पूर्व विधायक ब्रजेंद्र सिंह राठौर के बेटे हैं।

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार, AICC ने की नाम की घोषणा

यह है चुनाव कार्यक्रम

चुनाव आयोग के मुताबिक 30 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और 2 नवंबर को मतों की गिनती होगी। इससे पहले नामांकन पत्र भरने का काम 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा, जो 8 तक चलेगा। 13 अक्टूबर तक नाम वापस लेने की अंतिम तारीख हैं।

खंडवा लोकसभा उपचुनाव

खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा सीट से भाजपा के नंदकुमार सिंह चौहान सांसद थे। उनका कोरोना से निधन हो गया। तभी से यह सीट खाली है। हालाकि इस सीट पर अभी भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने कोई प्रत्याशी तय नहीं किया है। जबकि चुनाव प्रचार काफी दिनों से किया जा रहा है।

रैगांव सीट

सतना जिले की रैगांव विधानसभा सीट पर भाजपा के विधायक जुगल किशोर बागरी का 10 मई को कोरोना से निधन हो गया था। तभी से यह सीट खाली थी।

जोबट सीट

अलीराजपुर जिले की जोबट विधायक कलावती भूरिया का 24 अप्रैल को कोरोना से निधन हो गया था। तभी से यह सीट खाली है। यह सीट आदिवासी बहुल क्षेत्र की है और कांग्रेस के पास थी। कलावती भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं।

पृथ्वीपुर सीट

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर का अप्रैल में कोरोना से निधन हो गया था। इस सीट से अब उनके बेटे चुनाव मैदान में हैं।

By Election 2021: आंकड़े दे रहे भाजपा-कांग्रेस को चुनौती