लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार देर रात को अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश के 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी किया गया है। खासतौर पर राजगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को टिकट दिया गया है तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रतलाम सीट से उतारा है। चौथी लिस्ट के साथ मध्य प्रदेश में अब तक 29 में से 22 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। फिलहाल, अब गुना, विदिशा समेत प्रदेश की शेष 6 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान जल्द किया जाएगा।