
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के गढ़ में बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि सिंधिया और उनके समर्थक एमएलए ने कितने-कितने करोड़ रुपए लिए है, जरा उनकी माली हालत देख लीजिए। सिंधिया और उनके समर्थकों के महल बन रहे हैं।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (राजा साहब) शुक्रवार को सिंधिया और नरोत्तम मिश्रा के गढ़ में थे। दिग्विजय सिंह ने दतिया में सत्ता की देवी मां पीताम्बरा के दर्शन किए। पीताम्बरा के दर्शन कर गर्भगृह के बाहर बैठकर विशेष पूजा-अर्चना भी की। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार की वापसी के लिए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने निकले दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।
सिंधिया पर साधा निशाना
दतिया, शिवपुरी और गुना के दौरे पर निकले दिग्विजय सिंह ने अपनी सरकार नहीं बचा पाने के सवाल पर मीडिया से कहा कि आपको मालूम नहीं है कितने करोड़ रुपए लिए गए। सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उनके समर्थक एमएलए (mla) ने कितने-कितने पैसे लिए हैं। जरा उनकी माली हालत देख लीजिए। सिंधिया समर्थकों के महल बन रहे हैं।
शिवराज सिंह पर भी बोली बात
यहां मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो हिन्दुस्तान में बोलते हैं, वही विदेशों में बोला है। आज का युग टेक्निकल युग है। कोई बात विदेश में बोलो या हिन्दुस्तान में वायरल तो हो ही जाती है। कर्नाटक में सीएम शिवराज सिंह के राहुल पर बच्चा बुद्धि बताने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह ने अभी तक किसान और गरीब के हित का काम नहीं किया है। यह तो बता दें पहले। कर्नाटक में एक मंत्री का बेटा दफ्तर में 60 लाख रुपए लेता पकड़ा गया। घर में करोड़ों मिले, उनके बारे में वहां जाकर शिवराज कुछ नहीं बोले।
कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली
दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश की 66 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी कड़ी में वे दतिया विधानसभा क्षेत्र भी गए थे। यहां पीताम्बरा पीठ के दर्शन करने के बाद सिंह ने मंडल और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
17 Mar 2023 02:30 pm
Published on:
17 Mar 2023 02:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
