16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंद ​को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू, ये बोले नेता

बंद को लेकर ये बोले नेता...

2 min read
Google source verification
200 crores spent on government treasury

200 crores spent on government treasury

भोपाल। सवर्णों द्वारा एससी एसटी एक्ट को लेकर 6 सिंतबर को भारत बंद के बाद, आज कांग्रेसियों द्वारा मंहगाई के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया गया। जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला। बाजार बंद रहें, बसें बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुईं। जगह जगह रैली निकाल कांग्रसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कहीं पुतला जलाया तो कहीं नारेबाजी व तोड़फोड़ की।

वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस चौराहे पर तो कुछ लोगों ने नेताओं के पोस्टर पर कालिख तक लगा दी। जिसके बाद वहां प्रदर्शन होने लगा है। वहीं बंद के दौरान भोपाल के बिट्टन मार्केट में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं हंगामा करते हुए CM शिवराज के पुत्र कार्तिकेय की दुकान पर पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी करते हुए दुकान बंद करने की मांग करने लगे। इस दौरान यहां भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस संबंध में कई नेताओं ने अपने बयान दिए।

विश्वास सारंग ने इसे बताया गुंडागर्दी
प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि कांग्रेस के कुछ गुंडे जबरन ही हंगामा मचाकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं।

कमलनाथ ने कहा ये...
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लोगों से अपील करते हुए और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज का बंद जनता का बंद, यह बंद जनता की आवाज़, जनता की पीड़ा है। यह बंद हर वर्ग का, किसानो का, नौजवानो का, असुरक्षित महिलाओं का। यह बंद परिवर्तन की माँग। भाजपा सरकार जनता की आवाज़ को दबाना चाहती है। बंद को असफल बनाने के लिये उन्होंने ख़ूब दबाव बनाने का प्रयास किया। सरकारी तंत्र को भी इसमें लगाया। हमारा आज का बंद शांतिपूर्ण तरीक़े से है, मैंने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनो से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीक़े से बंद की अपील करे।

नेताओं के पोस्टरों का किया ऐसा हाल
प्रदेश में बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा संभाला। इनमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिधिंया मुख्य है। कांग्रसियों द्वारा लोगों से भारत बंद को लेकर अपील की जा रही है। कई जगहों पर नेताओं के पोस्टरों पर कालिख फेकी गई है।

पेट्रोल पंप व दुकाने कराई गई बंद
सुबह पदेश में भारत बंद का असर देखने को मिला। बाजार बंद, बसें नहीं चल रही थी, पेट्रोल पंप बंद थे। कुछ दुकानें व पेट्रोल पंप खुले भी थी तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा निवेदन कर दुकाने बंद करवाई गई।