
Controversy Erupts Over Twisha Sharma Funeral Rites
Twisha sharma case - ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में दोबारा पोस्टमार्टम कराने के हाईकोर्ट के आदेश पर रविवार को अमल शुरु हो गया है। इसके लिए दिल्ली एम्स की टीम शनिवार देर रात भोपाल आई। रविवार को सुबह 10 बजे टीम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी। मामले में अब एक और विवाद शुरु हो गया है। ट्विशा शर्मा के अंतिम संस्कार पर विवाद छिड़ गया है। पति के साथ मायके वालों ने भी इसपर अपना हक जताया है। भाभी डॉ. राशि शर्मा ने साफ कहा कि अंतिम संस्कार का फैसला ट्विशा के पिता और भाई करेंगे। इससे पहले पति समर्थ सिंह ब्याहता पत्नी के अंतिम क्रिया कर्म को अपना कर्तव्य बता चुके हैं।
पिता और भाई करेंगे अंतिम संस्कार के बारे में फैसला
ट्विशा शर्मा के दूसरे पोस्टमॉर्टम पर, पीड़िता की भाभी डॉ. राशि ओबेरॉय शर्मा ने कहा कि हमें हाई कोर्ट द्वारा AIIMS दिल्ली से गठित टीम पर पूरा भरोसा है कि अब चीज़ें निष्पक्ष तरीके से होंगी। इसी के साथ उन्होंने अंतिम संस्कार की भी बात कही। पीड़िता की भाभी डॉ. राशि ओबेरॉय शर्मा ने कहा कि अंतिम संस्कार के बारे में उसके पिता और भाई अंतिम फैसला करेंगे।
जितना समय लगेगा, उसी के हिसाब से हम अंतिम संस्कार की योजना बनाएंगे
इधर पीड़िता के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कहा है कि हम अंतिम संस्कार की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा "हम सभी बहुत उम्मीद से हैं और इंतज़ार कर रहे हैं… इसमें जितना समय लगेगा, उसी के हिसाब से हम अंतिम संस्कार की योजना बनाएंगे… यह एक बड़ा कदम है और हम सभी खुश हैं कि जिस पारदर्शिता की हम चाहत रखते थे, वह अब सामने आ रही है…"
बता दें कि ससुराल पक्ष भी ट्विशा शर्मा के अंतिम संस्कार के लिए दावा कर चुका है। पति समर्थ सिंह का कहना है कि ब्याहता पत्नी का क्रिया कर्म करना उनका नैतिक कर्तव्य भी है।इस संबंध में कोर्ट में भी अपील की गई हालांकि इसे नहीं माना गया।
भोपाल एम्स AIIMS में ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उसके पिता नव निधि शर्मा भोपाल AIIMS की मोर्चरी में पहुंचे। उन्होंने दोबारा पोस्टमार्टम पर संतोष जताया और इसके लिए सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद भी कहा। नव निधि शर्मा ने कहा कि मैं प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं। उन्होंने सीबीआई जांच तुरंत शुरु करने की भी बात कही है।
खबर अपडेट की जा रही है…
Updated on:
24 May 2026 11:36 am
Published on:
24 May 2026 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
