भोपाल/ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ अधिकारियों की मानें तो शहर में कोरोना की दूसरी लहर शुरु हो गई हैं। जैसे जैसे फिजा में ठंड बढ़ रही है, वैसे वैसे संक्रमण की स्थिति भयावय होती जा रही है। जानकारों का मानना है कि, मार्च से शुरु हुए कोरोना की रफ्तार में बीते दिनों काफी कमी आ गई थी। लेकिन, त्योहारी सीजन में कोरोना नियमों के उल्लंघन, जिसमें मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के चलते संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है।