पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस बात का पता भी नहीं चला है कि, महिला के साथ हैवाियत में कितने आरोपी शामिल थे, लेकिन शव की हालत देखते हुए ये तो स्पष्ट है कि, बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गईं हैं। एक डंडे से बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट को क्षति पहुंचाई गई है। महिला चिल्लाए नहीं इसलिए उसके मुंह में मिट्टी भर दी गई। घटना के बाद से ही पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। घटना स्थल पर बुजुर्ग महिला के परिवार के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस को घटना स्थल से कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।