10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से बचना है तो अस्पताल में भर्ती CORONA पीड़ित की बात को ध्यान से सुनिए, कहा- डरे नहीं

पीड़ित ने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन करें

2 min read
Google source verification
photo_2020-03-26_18-28-58.jpg

जबलपुर/ मध्यप्रदेश में भी अब कोरोना धीरे-धीरे बेकाबू हो रही है। कोरोना से पीड़िता मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई है, जिसमें से एक की मौत भी हो गई है। जबलपुर में कोरोना के छह मरीज भर्ती हैं। उन्हीं में से एक मरीज उपनिषद शर्मा ने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कोरोना को लेकर वह बहुत सारी जानकारी दे रहे हैं।

जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती उपनिषद शर्मा कोरोना पॉजिटिव हैं। अब उनकी स्थिति में सुधार हो रही है। शुरू से ही उपनिषद सरकार द्वारा बनाए गए नॉर्म्स का पालन कर रहे हैं। इसके साथ ही लोगों से पालन करने की अपील भी कर रहे हैं। उपनिषद ने बताया कि 20 मार्च को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसके बाद से ही उपनिषद अस्पताल में भर्ती हैं।







16 मार्च को जर्मनी से लौटे थे उपनिषद

उपनिषद शर्मा ने अपने द्वारा जारी वीडियो में बताया है कि वह 16 मार्च को जर्मनी से इंडिया लौटे थे। जबलपुर लौटने के बाद तीन दिन तक उपनिषद ने खुद को होम आइसोलेट किया। उसके बाद मुझे जैसे ही बुखार आया तो मैंने डॉक्टरों को इस बात की जानकारी दी। उसके बाद मुझे विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां मेरी जांच की गई। उसके बाद से मैं डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में भर्ती हूं।

अस्पताल में मौजूद हैं सारी सुविधाएं

अपने वीडियो में उपनिषद ने दिखाया है, अस्पताल में सारी सुविधाएं मौजूद हैं। खाने-पीने से लेकर दवा-दारू तक की भरपूर व्यवस्था है। पीड़ित ने कहा कि अस्पताल में आपको सारी चीजें मिलेंगी, यहां के डॉक्टर बहुत अच्छे हैं। इसमें आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है, ज्यादा से ज्यादा लोग ठीक हो जाते हैं। इस बीमारी में आपको थोड़ी बुखार और सर्दी-खांसी रहेगी। उसके बाद दवाई लेने पर आप सब ठीक हो जाएंगे।

घर के लोगों से भी रहें दूर

उपनिषद ने लोगों से अपील की है कि अगर आप कहीं बाहर से आ रहे हैं तो अपने घर के लोगों से भी दूरी बनाए रखें। साथ ही अपने हाथ को बार-बार धोते रहें। मुंह को ढंककर खांसे और झींके। अच्छा खाना खाएं और ज्यादा सोएं। इस बीमारी का वहीं इलाज है। सर्दी-खांसी में ज्यादा बाहर नहीं घूमे और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखिए।