20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैक्सीन का स्टॉक खत्म, प्रदेश सरकार ने हाथ खड़े किए

सीएमएचओ को निर्देश भेजे, जिलों को उपलब्ध नहीं करा पाएंगे टीका, 3 दिन तक अभियान के तहत नहीं लगेगा टीका

less than 1 minute read
Google source verification
Corona Vaccine

भोपाल. मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। ऐसे में प्रदेश में तीन दिन तक अभियान के तहत टीका नहीं लग सकेगा। 12 से 14 जुलाई तक कोरोना की वैक्सीन अभियान के तहत नहीं लगेगी पर जिले में उपलब्ध स्टॉक से वैक्सीन लगा सकेंगे। इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

मुनादी फॉल में डूब गए दो किशोर, कुंड में चल रही तलाशी

राज्य टीकाकरण अधिकारी संतोष शुक्ला द्वारा सीएमएचओ और जिला टीकाकरण अधिकारियों को भेजे गए निर्देश में साफ लिखा है कि राज्य सरकार जिलों को वैक्सीन नहीं भेजेगी। 12 जुलाई को जिले पर उपलब्ध स्टॉक के अनुसार वैक्सीन लगा सकते हैं। 13 जुलाई को भी नियमित टीकाकरण की बात कही गई है।

Jyotiraditya Scindia Love Story प्रियदर्शिनी को देखते ही हो गए फ़िदा पर मां पहले ही ले चुकीं थीं ये फैसला

प्रदेश में अब तक 2 करोड़ 1 लाख 43 हजार 708 लोगों को वेक्सीन का पहला डोज और 37 लाख 91 हजार 38 लोगों को दूसरा डोज लगा है। कुल 2 करोड़ 39 लाख 34 हजार 746 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18-44 वर्ष उम्र के 1 करोड़ 20 लाख 1 हजार 932, 45-60 वर्ष के 69 लाख 83 हजार 143 और 60 वर्ष से ज्यादा की उम्र के 49 लाख 49 हजार 671 लोगों को वैक्सीन लगी है।