8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड़ गाइड लाइन के अनुसार होगी मतगणना, उम्मीदवारों की उपस्थिति में खुलेंगे स्ट्रांग रूम

स्ट्राँग रूम खोलने, मशीनों को निकालते समय कॉरिडोर एवं मतगणना कक्ष का लगातार सीसीटीव्ही कव्हरेज होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 10 Nov 2020, 6:07 AM IST

कोविड़ गाइड लाइन के अनुसार होगी मतगणना, उम्मीदवारों की उपस्थिति में खुलेंगे स्ट्रांग रूम

कोविड़ गाइड लाइन के अनुसार होगी मतगणना, उम्मीदवारों की उपस्थिति में खुलेंगे स्ट्रांग रूम

भोपाल. विधानसभा उपचुनाव- 2020 की मतगणना के लिये सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रदेश के 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिये विगत 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था। इसके लिये मतगणना 10 नवम्बर को प्रात: 8 बजे से संबंधित जिला मुख्यालयों पर होगी। मतगणना भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के साथ की जायेगी।

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि इस बार कोविड-19 की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के उद्देश्य से प्रत्येक राउंड में 14-14 टेबिल होंगी। राजगढ़ में एक हॉल में 14 टेबिल, गुना में 3 हॉल में से एक हॉल में 6 और 2 हॉल में 4-4 टेबिल और शेष 17 जिलों में 7-7 टेबिल के दो हॉल में मतगणना की जायेगी। प्रत्येक हॉल की प्रत्येक राउण्ड से की गई दो टेबिल की मतगणना की जांच आयोग के प्रेक्षक द्वारा की जायेगी।

मतगणना प्रात: 8 बजे डाक मतपत्रों की गणना के साथ शुरू होगी। ईव्हीएम मशीनों की मतगणना प्रात: 8:30 बजे शुरू होगी। पहले डाक मतपत्रों की मतगणना पूरी नहीं होने पर ईव्हीएम मशीनों की मतगणना का अंतिम राउंड रोक दिया जाता था लेकिन इस बार यह नियम हटा दिया गया है और डाक मतपत्रों एवं ईव्हीएम मशीनों की मतगणना लगातार चलती रहेगी।

मतगणना में ऐसी मशीनें जिनका कंट्रोल यूनिट डिस्प्ले नहीं कर रहा है तो ऐसी मशीनों को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा एक तरफ रखा जाकर बाकी मशीनों की मतगणना जारी रहेगी। यदि प्रत्याशियों की जीत-हार का अंतर डिस्प्ले नहीं होने वाली कंट्रोल यूनिट के मतों से अधिक है तो उसे मतगणना में नही लिया जाकर परिणाम घोषित किया जायेगा। इसी तरह यदि अंतर कम है या बराबर है तो मतों की गणना व्हीव्हीपेट से नियमानुसार की जायेगी।

मतगणना केन्द्र पर सेनेटाइजर की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन किया जायेगा। मतगणना के पूर्व अभ्यर्थियों की उपस्थिति में स्ट्राँग रूम खोला जायेगा। स्ट्राँग रूम खोलने, मशीनों को निकालते समय कॉरिडोर एवं मतगणना कक्ष का लगातार सीसीटीव्ही कव्हरेज होगा। मतगणना के पश्चात मेन्डेटेरी व्हीव्हीपेट की गणना में रेण्डमली चयनित 5-5 व्हीव्हीपेट की स्लिप की भी गणना कर सत्यापन किया जायेगा।