
Curtains are made in the house, the reason for poverty, never put a curtain of this color - घर में लगे पर्दे बनते हैं गरीबी का कारण, इस रंग का पर्दा कभी न लगाएं
भोपाल। हर इंसान अपने जीवन में खुश रहना चाहता है और वो खुश रहने के लिए हर वो उपाय करता है जो जरूरी होते है। खुश रहने के लिए व्यक्ति का घर बहुत मायने रखता है। ऐसे में घर की साफ-सफाई के साथ-साथ वास्तु का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार, घर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं, हर किसी को इस बारे में पता होने चाहिए। कई बार घर में जाने-अनजाने में वास्तु के हिसाब से कई ऐसी गलती हो जाती है जिससे गरीबी, नकारात्मक ऊर्जा, घर की अशांति होनी लगती है। वास्तु शास्त्र में पर्दों का विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि वास्तु शास्त्र से पर्दे लगाना शुभ होता है।
घरों में सामान को वास्तु की दिशा के अनुसार तो रखा ही जाता है लेकिन घर में दिशा के अनुसार रंग का संयोजन करके पर्दे लगाने से कई प्रकार के दोषों को दूर किया जा सकता है। जानिए घर में किस रंग के पर्द लगाने चाहिए और किस रंग के नहीं....
कहां कैसे परदे लगाएं
- मेहनत करने के बाद भी सकारात्मक फल नहीं मिल रहा है तो घर की पश्चिमी दिशा में सफेद रंग के परदे लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपको परिश्रम के अनुरूप फल मिलने लगेगा।
- अगर आपके परिवार में लगातार लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं या घर के लोगों का आपस में मनमुटाव चल रहा है तो ऐसे में घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के परदे लगाने से परिवार के लोगों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है साथ ही घर में शांती का वास भी होता है।
- लगातार आर्थिक तंगी से गुजर रहे है तो घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के परदे लगाने चाहिए। इससे कर्ज मुक्ति होती है और पैसा टिकने लगता है।
- नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है तो घर की पूर्वी दिशा में हरे रंग के परदे लगवाएं। अगर व्यापार में लाभ नहीं मिल पा रहा तो भी प्रतिष्ठान की पूर्वी दिशा में हरे रंग के परदे लगाएं।
कभी न लगाएं इस रंग के पर्दे
कभी भी घर में काले रंग के पर्दे नहीं लगाने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि घर में काले रंग के पर्द लगाने से नकारात्मकता आती है। इससे घर का पूरा माहौल निराशाजनक और तनावपूर्ण बना रहता है।
Updated on:
30 Aug 2019 02:34 pm
Published on:
30 Aug 2019 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
