दरअसल, दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों, जैसे थाईलैंड और म्यांमार में भारतीय युवाओं को मोटी सैलरी का झांसा देकर बुलाया जाता है। वहां पहुंचने के बाद उन्हें साइबर गुलामी में धकेल दिया जाता है, जहां 24 घंटे निगरानी में रखकर 18-18 घंटे जबरन काम कराया जाता है। इन युवाओं से साइबर ठगी करवाई जाती है और हर महीने टारगेट दिया जाता है।