5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खतरनाक नया पश्चिमी विक्षोभ, जानिए कैसा रहेगा 16-17-18-19 जनवरी को मौसम

- 16 जनवरी को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोक्ष- 4 दिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में बारिश की संभावना- तेजी से बढ़ेगी ठंड, चलेगी शीतलहर

less than 1 minute read
Google source verification
weather_update.jpg

WEATHER UPDATE

जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे उत्तरी हवा थम गई है और इसके कारण मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है। रात के तापमान में गिरावट रुक गई है और दिन में धूप की चुभन महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा और 16 जनवरी के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश का मौसम का बिगड़ेगा और बारिश होेने के साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

मकर संक्रांति के बाद ऐसा रहेगा मौसम..
मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुताबिक
- 17 जनवरी को आसमान में बादल रहने से बूंदाबांदी हो सकती है
- 18 जनवरी को सुबह के समय घना कोहरा रहेगा जिससे कोल्ड डे भी हो सकता है।
- 19 जनवरी को सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा, जिससे रात का तापमान लुढ़क सकता है।
- उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी तो 20 जनवरी के बाद शीत लहर भी चल सकती है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
रविवार को जारी हुए मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं पर भी बारिश की संभावना नहीं है। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना के चलते इन जिलों मे येलो अलर्ट जारी किया गया है।