
Devotees stopped due to flood like situation in Chitrakoot of Satna - image social media
MP Weather- मध्यप्रदेश में शनिवार को कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। प्रदेश के डेढ दर्जन से ज्यादा जिलों में पानी गिरा। राजधानी भोपाल में भी बरसात हुई। जोरदार बरसात के कारण हुए हादसे में गुना में 3 लोग बह गए जिनमें एक की मौत हो गई। शेष दोनों की तलाश जारी है। प्रदेश के सीधी जिले में बादल जमकर बरसे। यहां महज 9 घंटे में 2 इंच पानी गिर गया। प्रदेश के रतलाम में भी जोरदार बारिश हुई, यहां सवा इंच पानी गिरा। इधर सतना में चित्रकूट में बाढ़ की सी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अति बारिश के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए चित्रकूट में श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर जाने से रोक दिया गया है। सतना में पौन इंच पानी गिर चुका है।
एमपी में मानसून जमकर बरस रहा है। शनिवार को प्रदेश के 20 जिले बारिश से तरबतर हो गए। सीधी में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। रतलाम, सतना, रीवा और खजुराहो में भी झमाझम बारिश हुई। धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, नौगांव, सागर, उमरिया, बालाघाट और भोपाल में भी पानी गिरा।
सतना जिले में चित्रकूट में जोरदार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। यहां सड़कों पर पानी भर गया है। शुक्रवार रात से तेज बारिश के कारण गुप्त गोदावरी पहाड़ी पर पानी का तेज बहाव है। ऐसे में श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है।
Updated on:
21 Jun 2025 09:54 pm
Published on:
21 Jun 2025 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
