
Dhanteras 2024: दीपावली की रौनक बाजारों में साफ देखी जा सकती है। दिवाली से पहले बाजारों में ये रौनक धनतेरस के लिए है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वैसे तो धनतेरस अपने आप में खरीदारी का एक बड़ा योग होता है, लेकिन कई वर्षों बाद इस बार धनतेरस का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार साल में एक बार यह एक ऐसा त्योहार होता है, जो खरीदारी शुभ माना जाता है। पंडित विष्णु राजोरिया ने बताया धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है, कुछ लोग नए बर्तन खरीदते हैं तो कुछ सोना-चांदी के आभूषण।
उन्होंने बताया कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर निकले थे। इसलिए धनतेरस को आरोग्य का दिन भी कहा जाता है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा आराधना की जाती है।
पंडित राजोरिया ने बताया कि यह पर्व भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और यक्षराज कुबेर की कृपा पाने के लिए मनाया जाता है और इस दिन खरीदारी करने का भी शास्त्रों में विधान लिखा गया है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो खरीदारी की जाती है, उसका तीन गुना अधिक फल मिलता है और धन में वृद्धि होती है। ऐसे नहीं है कि इस दिन सोना-चांदी ही खरीदा जाए, व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार घर गृहस्थी का कोई भी सामान खरीद सकता है।
Updated on:
23 Oct 2024 10:38 am
Published on:
23 Oct 2024 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
