26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के रंग में रंगे दिग्विजय, गीत गाया और एक्स पर पोस्ट कर दिया वीडियो

Digvijay sang the Holi song and posted the video on X एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजयसिंह भी होली के इस रंग में रंगकर मस्ती मूड में आ गए।
2 min read
Google source verification
diggigeet.png

होली का गीत Holi song गाते हुए पोस्ट किया

Digvijay sang the Holi song and posted the video on X - होली पर हर कोई मस्ती मूड में है। रंग—गुलाल से रंगे लोग खूब हुड़दंग कर रहे हैं। कहीं कोई डांस कर रहा है तो गांवों में लोग फाग पर झूम रहे हैं। एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजयसिंह भी होली के इस रंग में रंगकर मस्ती मूड में आ गए। गुरुवार को उन्होंने न केवल एक होली गीत गाया बल्कि इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। लोगों ने इस पर खूब कमेंट भी किए।

दिग्विजयसिंह Digvijay singh इस बार राजगढ़ Rajgarh संसदीय सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में आनेवाली आठ विधानसभाओं में राघौगढ़ विधानसभा भी शामिल है जोकि उनकी पूर्व रियासत रही है। गुरुवार को राघौगढ़ के किले में परंपरागत होली मनाई गई। इसे यहां हिल्ला के रूप में मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें—'झांसी की रानी' के पक्ष में सिंधिया, कांग्रेस पर भड़के, किया जोरदार कमेंट

राघौगढ़ में हिल्ला की पंरपरा 200 साल से चली आ रही है। इस दिन राघौगढ़ रियासत के वंशज यानि दिग्विजय सिंह के परिजन अपने पूर्वजों के पराक्रम को याद करते हुए खुशियां मनाते हैं। इलाके के लोग उनके निवास पर पहुंचते हैं और हिल्ला मनाते हैं। होली की तीज के दिन हिल्ला मनाया जाता है।

परंपरा के अनुसार लोग बरगद के एक पेड़ के नीचे एकत्रित होते हैं और होली मनाते हुए नाचते गाते हैं। इस कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह को भी शामिल होना था लेकिन वे नहीं आ सके तो उन्होंने वीडियो जारी करते हुए लोगों को हिल्ला की बधाई दी।

यह भी पढ़ें—5 स्टार होटल के मालिक नादिर ने क्यों की आत्महत्या, सामने आई बड़ी वजह

होली का गीत Holi song गाते हुए पोस्ट किया- खास बात यह है कि हिल्ला के इस मौके पर उन्होंने होली का गीत Holi song गाते हुए पोस्ट किया। होली गीत— राजा बल के द्वार मची री होली, के चढ़ आयो तो पे लख बंजारो...गाते हुए उन्होंने अपने एक्स एकाउंट X पर इसका वीडियो पोस्ट कर दिया। दिग्विजय सिंह को गीत गाते देख लोेग खूब कमेंट कर रहे हैं।