scriptयह कांग्रेस की सरकार है,पूरे पांच साल चलेगी : दिग्विजय सिंह | digvijay singh biggest attack on bjp with PM Modi and Nada | Patrika News
भोपाल

यह कांग्रेस की सरकार है,पूरे पांच साल चलेगी : दिग्विजय सिंह

– राजगढ़ में बोले दिग्विजय सिंह : मोदी जी और नड्डाजी से निवेदन करूंगा कि विधायकों को लालच देना बंद करें – भाजपा विधायक संजय पाठक पर भी साधा निशाना

भोपालMar 08, 2020 / 09:57 pm

दीपेश तिवारी

digvijay singh big statement

digvijay singh big statement

राजगढ़। मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामे Political drama in MP के बीच राजगढ़ पहुंचे दिग्विजय सिंह digvijay singh ने एक बार फिर भाजपा पर सत्ता को अस्थिर करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा विधायक संजय पाठक पर भी यहां उन्होंने कई तरह से हमले किए।
महिला दिवस के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजगढ़ पहुंचे Congress leader दिग्विजय सिंह digvijay singhने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार गिराने के लिए भाजपा bjp लगातार तीन बार असफल MP Political drama प्रयास कर चुकी है। लेकिन वह भूल गई कि यह कांग्रेस congress govt की सरकार है और कमलनाथ की सरकार पांच साल चलेगी। अत: भाजपा यह फरीद-फरोख्त की राजनीति बंद करे।
वहीं इस दौरान भाजपा पर एक बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के अध्यक्ष नड्डाजी, मोदी जी pm modi , अमित शाह Amit shah जी और नरोत्तम मिश्रा जी सहित शिवराजसिंह जी से निवेदन करूंगा, कि वह विधायकों Political drama in MP को लालच देना बंद करे। क्योंकि यह सरकार पूरे पांच साल चलेगी।
MUST READ : लापता तीन विधायकों के बारे में शेरा से पूछिए या बीजेपी के अरविंद भदौरिया से…

congress digvijay singh
संजय पाठक पर हमला…
वहीं भाजपा विधायक संजय पाठक Political drama in MP को लेकर उन्होंने कहा कि विधायक संजय पाठक sanjay pathak को मैं बचपन से देखते आ रहा हूं। वह सत्येन्द्रजी के पुत्र है। संजय को मैंने अपने बेटे की तरह ही हमेशा माना है। लेकिन इस वक्त वह अपनी संस्कृति भूल चुके हैं।
जनसंपर्क मंत्री बोले राजगढ़ के थप्पड़ की गूंज ऐसी फैली कि…
वहीं इसी आयोजन मे आए कांग्रेस मप्र सरकार के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा PC sharma ने कहा कि पिछले दिनों राजगढ़ में एक थप्पड़ की गूंज इस तरह गूंजी कि देश के चारों तरफ फैल गई। उस पर एक फिल्म भी बन गई। जिसे मुख्यमंत्री कमलनाथ CM kamalnath ने मनोरंजन के लिए टैक्स फ्री कर दिया।
उन्होंने कहा कि यहां की कलेक्टर ने जो काम किए है। उसके लिए उन्हें जब तक वे कलेक्टर है राजगढ़ में ही रखा जाए। प्रमोशन होने पर ही उन्हें किसी अन्य स्थान पर भेजे। इस बात की अपील उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह digvijay singh congress और मंच पर मौजूद प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह और ऊर्जा मंत्री प्रियव्रतसिंह से की।
MUST READ : राजनीतिक घमासान के बीच शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का दौर

कांग्रेस को मिली कुछ राहत: एक ओर विधायक वापस आए…
वहीं दूसरी ओर राजनीति घमासान के बीच कांग्रेस Political drama in MP को कुछ हद तक राहत मिली है। उनके एक ओर लापता विधायक बिसाहू लाल भी वापस आ गए हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस वरिष्ठ विधायक बिसाहू लाल सिंह बेंगलुरु में मिले गए हैं। मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल उन्हें बेंगलुरु से लेकर लौटे हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बिसाहू लाल पिछले पांच दिनों से Political drama in MP लापता थे। उनका फोन भी बंद था और किसी से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रविवार को बिसाहू लाल सिंह बेंगलुरु में मिल गए हैं। उन्हें मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल बेंगलुरु इंदौर लेकर पहुंचे। जहां उनके साथ गृह मंत्री बाला बच्चन भी नजए आए।
मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि इन्हें ढूंढने में काफी मेहनत करनी पड़ी है। कांग्रेस विधायक Political drama in MP बिसाहूलाल को लेकर मंत्री स्पेशल विमान से भोपाल के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट से बिसाहूलाल सिंह को लेकर वह सीधे सीएम हाउस पहुंचेंगे। सीएम हाउस में बिसाहूलाल सिंह की मुलाकात सीएम कमलनाथ के साथ होगी। जहां पर दोनों के बीच नाराजगी को लेकर चर्चा होगी।
बोले: कमलनाथ के साथ हूं
आरोप है कि बिसाहूलाल बीजेपी के कब्जे में थे। मंत्री के साथ आने पर उन्होंने कहा कि मैं शुरू से ही कांग्रेस Political drama in MP के साथ हूं और कांग्रेस के साथ ही रहूंगा। बिसाहूलाल ने कहा कि मेरा पूरा समर्थन कमलनाथ के साथ है। बिसाहूलाल सिंह से पहले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा Political drama in MP भी वापस लौटकर आए हैं।

Home / Bhopal / यह कांग्रेस की सरकार है,पूरे पांच साल चलेगी : दिग्विजय सिंह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो