
Diwali 2024 Date
Diwali 2024: हिंदू धर्म में कई त्यौहार है लेकिन दिवाली के त्यौहार का प्रमुख महत्व है। दिवाली पांच दिनों तक चलने वाला उत्सव है जो धनतेरस से शुरू होता है और भाई दूज के साथ ख़त्म होता है । इसे रोशनी, खुशी, समृद्धि और ख़ुशी का त्योहार माना जाता है।
लोग अपने घरों और बजारों को दीयों और मोमबत्तियों से रोशन करके स्वादिष्ट पारंपरिक भोजन का आनंद लेते हैं।आइए जानते है धनतेरस से भाई दूज तक की प्रमुख तिथियां….
हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा करने का विधान है। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजन का मुहूर्त 06:30 पी एम से 08:12 पी एम तक रहेगा।
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को छोटी दिवाली मनाई जाती है। इस दिन को नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 30 अक्तूबर 2024 को छोटी दिवाली है। इस दिन यम के नाम का दीपक जलाया जाता है।
कार्तिक मास की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 31 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शुरू तथा 1 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर समाप्त है। ऐसे में 1 नवंबर को दिवाली का पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा।
हर साल गोवर्धन पूजा दीपावली के अगले दिन की जाती है। गोवर्धन के दिन भगवान कृष्ण की पूजा करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। इस साल गोवर्धन पूजा 2 नवंबर 2024 को है।
हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा है। पंचांग के अनुसार इस साल भाई दूज का पर्व 3 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। भाई दूज अपराह्न समय 01:10 पी एम से 03:21 पी एम तक रहेगा।
Updated on:
20 Sept 2024 04:26 pm
Published on:
20 Sept 2024 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
