8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मियों में बॉडी को ऐसे रखें तरोताजा, शरीर क्लीनिंग के लिए घर में ऐसे बनाएं ये ड्रिंक्स

आंतों से लेकर लीवर तक पूरे शरीर को ये ड्रिंक्स कर देते हैं साफ...

6 min read
Google source verification
good healthy drink

गर्मियों में बॉडी को ऐसे रखें तरोताजा, शरीर क्लीनिंग के लिए घर में ऐसे बनाएं ये ड्रिंक्स

भोपाल। इन दिनों मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में गजब की गर्मी पड रही है। ऐसे में घर में रखें कई पदार्थों का भी खराब होने का डर बना रहता है।

वहीं शरीर के अंदर जमा कई चीजें भी इस समय शरीर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती हैं। ऐसे में हमें समय समय पर अपने शरीर को साफ करते रहना चाहिए, लेकिन केवल बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी...

शरीर के अंदर की इस सफाई को ही डिटाक्सीफाई कहते हैं, यानि जहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालना। वहीं अगर पानी की कमी दूर करने के लिए आप पैकेट बंद जूस, कोल्‍ड ड्रिंक आदि का सेवन करते हैं तो यह आपकी हेल्‍थ के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

इस संबंध में डॉ. इंदू ग्रेवाल का कहना है कि गर्मियों में बॉडी को हाइड्रेट रखना सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि इसकी कमी से चक्कर, सिरदर्द और उल्टी आने जैसे कई दूसरी समस्याएं हो सकती हैं।

बॉडी को हाइड्रेट और क्लीन रखने के लिए पानी सबसे बेस्ट होता है इसलिए गर्मियों में रोज़ाना 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए।

उनके अनुसार वैसे तो पानी ही हमारे शरीर से सारे दूषित तत्वों को निकालने के लिए काफी है, लेकिन इसके साथ जब हम कुछ फ्रूट्स और वेजिटेबल को भी शामिल करते हैं तो क्लीनिंग की प्रक्रिया और बेहतरीन तरीके से होती है।

वहीं इस बात पर आयुर्वेद के डॉक्टर राजकुमार का कहना है कुछ क्लींजिंग ड्रिंक्स ऐसे हैं, जिसका एक गिलास दिनभर की थकान और तनाव को दूर करने के लिए काफी होता है। साथ ही इसे पीकर आप तरोताज़ा भी महसूस करेंगे।

ये है 5 क्लींजिंग ड्रिंक्स: जो बॉडी को करते है तरोताजा- Special body drinks ...

1. कीवी लाइम रोज़मेरी वॉटर

कीवी, नींबू और रोज़मेरी का कॉम्बिनेशन इस पेय को खास बनाता है। रोज़मेरी का कॉम्बिनेशन इस पेय को खास बनाता है। रोज़मेरी, शरीर की क्लीजिंग करती है।

बनाने की विधि:
1 ग्लास या जार में कुछ बर्फ के टुकड़े, 1 टीस्पून रोज़मेरी सीरप और पत्ते, 1 कीवी की स्लाइसेज़, एक टीस्पून नींबू के रस को मिलाएं। इसमें आधा ग्लास पानी डालकर सभी चीजों को मिला लें। इसे धीरे-धीरे सिप लेते हुए पी जाएं।

2. स्ट्रॉबेरी एपल वॉटर

स्ट्रॉबेरी, सेब और रोज़मेरी के साथ यह ड्रिंक आपको दिन भर चुस्त-दुरुस्त रखेगा। इस ड्रिंक में आपको खट्टा-मीठा दोनों का स्वाद मिलेगा।

बनाने की विधि:
एक ग्लास पानी में कुछ आइस क्यूब्स, कुछ कटी हुई स्ट्रॉबेरी, ¼ कटा सेब और रोज़मेरी का पत्ता मिलाएं। इसे पीने से पहले लगभग एक घंटे तक फ्रिज में रखने के बाद ही सर्व करें।

3. एवॉकाडो, कुकुंबर और फ्लैक्स सीड्स

इस ड्रिंक को पीने के बाद आपको काफी देर तक भूख का एहसास नहीं होगा। इस ड्रिंक में तीनों चीज़ों का कॉम्बिनेशन आपको दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद करेगा।

बनाने की विधि:
आधे जार में पानी भरें। कुछ आइस क्यूब्स डालें। एक खीरे की स्लाइसेज़ डालें। एवॉकाडो की क्रीमी हिस्सा डालें। फ्लैक्स सीड्स डालकर सभी चीज़ों को ब्लेंड करें। इस ड्रिंक को ठंडा करने के बाद ही सर्व करें।

4. कुकंबर, लेमन और जिंजर का स्वाद

खीरा जहां आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है तो वहीं नींबू आपको ताज़गी महसूस कराता है। इस ड्रिंक में तीनों चीज़ो का कॉम्बिनेशन आपको दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद करेगा।

बनाने की विधि:
आधेर जार में पानी भरें। कुछ आइस क्यूब्स डालें। खीरे, नींबू और अदरक का रस डालकर ब्लेंड करें। थोड़ा सा पुदीना डालें। इस ड्रिंक को ठंडा करने के बाद ही सर्व करें।

5. टरमरिक एंड जिंजर लेमनेड

यह एक बेहतरीन क्लींजिंग वॉटर ड्रिंक है। अदरक, कच्ची हल्दी और पुदीने का कॉम्बिनेशन इस पेय को खास बनाता है।

बनाने की विधि:
1 जार में नींबू, पुदीना, अदरक और कच्ची हल्दी डालकर बेलन से अच्छी तरह दबाएं। अब इसमें आइस क्यूब्स और पानी डालें। थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। ठंडा होने पर ही इस ड्रिंक को सर्व करें।


डॉ. राजकुमार के अनुसार आयुर्वेदिक ड्रिंक्‍स का सेवन जहां आपको दिन भर तरोताजा रखेंगा, वहीं इसके साथ ही यह अंदर से फिट भी रखेंगे। इन्‍हें पीने से आपको किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।

यह पेट संबंधी विकारों को भी नष्‍ट करने की क्षमता रखते हैं। इसका सेवन कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है।

ये भी हैं बेहद खास: Some other special drinks ...


-: आम का पना...
कच्‍चे आम और पुदीने की पत्तियों से बना यह खट्टा मीठा पेय गर्मियों की शान है। गर्मियों में बहुत ज्‍यादा लू चलने पर यह आपके शरीर को शीतलता व तरावट देगा और आपको गर्मी व लू से भी बचाने में मदद करता है।

इसके अलावा यह शरीर के तापमान को स्थिर रखने में भी बहुत सहायक होता है।

बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए कच्चे आम 2 से 3 मीडियम आकार यानी 300 ग्राम, भुना और पीसा जीरा 2 छोटा चम्मच, काला नमक स्वादानुसार, काली मिर्च एक चौथाई छोटा चम्मच, चीनी स्‍वादानुसार और पुदीने की 20-30 पत्तियां लेकर मिक्‍सर में पीस कर तैयार कर सकते हैं। आम पन्‍ना तुरंत एनर्जी देता है और भोजन में रुचि बढ़ाता है। यह एक स्वास्थ्यवर्द्धक पेय है।

-: खास है छाछ...
छाछ किसी औषधि से कम नहीं है। गर्मियों के दिनों में छाछ सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। यह शरीर को ठंडक और स्फूर्ति देती है।
गर्मी के दिनों में शरीर के तापमान को सही रखने के लिए दूध से बने पदार्थो का सेवन किया जाता है।

इसलिए गर्मियों में लस्सी, श्रीखंड और छाछ का बहुत ज्यादा प्रयोग होता है, वैसे तो दही, पनीर दूध से बनी सारी चीज़े ही शरीर के लिए फायदेमंद हैं लेकिन छाछ सबसे अधिक लाभदायक है।

छाछ को कुछ लोग मट्ठा भी बोलते हैं। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पेय है। छाछ में विटामिन ए, ब, सी, इ और के पाया जाता है। छाछ स्वास्थ्य पोषक तत्व जैसे लोहा, जस्ता, पोटेशियम आदि से भरा होता है।

यह सभी मिनरल्स शरीर के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। यदि आप खाना खाने के बाद एक गिलास छाछ में काला नमक मिलाकर पियें तो पाचन संबंधी सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। छाछ के उपयोग के अनेकों फायदे हैं।

-: खसखस का शरबत...
खसखस को आम बोल चाल में पोस्‍त का दाना भी कहते हैं। इसका शरबत गर्मियों के दिनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

बनाने की विधि:
100 ग्राम खसखस के दाने (Poppy Seeds), एक से डेढ़ गिलास शक्कर, कुछेक बूंदे हरा रंग और खस का एसेंस, 1 छोटा चम्मच साइट्रिक एसिड, पानी, आइस क्यूब लेकर रख लें।

इसके बाद खसखस के दानों को करीब पांच-छह घंटे तक पानी में भिगो कर रख दें। अब पानी निथार कर इन्हें मिक्सी में बारीक पीस कर एक महिन कपड़े में रखकर पोटली बांध दें।

संबंधित खबरें

शक्कर में 1 गिलास के करीब पानी डालकर उबालें व खसखस दाने की पोटली इसमें डाल दें व अच्छे से उबलने दें। इसके बाद शक्कर की दो तार की चाशनी बन जाने पर पोटली को निचोड़ कर बाहर निकाल लें।

अब साइट्रिक एसिड, हरा रंग और खस का एसेंस डालकर अच्छे से मिश्रण मिला लें। ठंडा होने पर एयरटाइट बोतल में भर कर रख दें। लीजिए तैयार है मस्तिष्क को तरावट देने वाला खसखस का शर्बत। अब इसे घर आए मेहमानों को पेश करें।

-: बेल का शरबत...
बेल में प्रोटीन, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी पाया जाता है। यह दिमाग़ और दिल को मज़बूत करता है और पेट के लिये फायदेमंद होता है।

बेल का शर्बत शरीर को ताज़गी से भर देता है और गर्मी की लू से बचाता है। इसीलिए गर्मी में बेल का शरबत पीना फायदेमंद होता है।


बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए बेल के फल 02 नग, शक्कर 5 बड़े चम्मच, भुना जीरा 1 छोटा चम्मच और काला नमक 1 छोटा चम्मच ले लीजिए। इसके बाद सबसे पहले बेल को धो कर काट लें और एक बाउल में उसका गूदा निकाल लें।

इसके बाद गूदे से लगभग 2 गुना पानी डालें और अच्छी तरह मसलें, जिससे पूरा गूदा पानी में घुल जाए। इसके बाद बेल के घोल को एक मोटे छेद वाली चलनी से छान कर फल के रेशे वगैरह निकाल दें।

अब छने हुए रस में चीनी डालें और उसे घोल लें। उसके बाद काला नमक और भुना जीरा मिलाएं और अच्छी तरह से चला दें। लीजिए आपकी बेल का शरबत बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई।