23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी बारिश से मध्य प्रदेश में बाढ़ ही बाढ़, इन राज्यों से संपर्क टूटा, पुल से डेढ़ फीट ऊपर बह रही नदी

-भारी बारिश से मध्य प्रदेश में बाढ़ ही बाढ़-भारी बारिश से बिजासन नदी में आई बाढ़-सुखतवा पुल से डेढ़ फीट ऊपर बह रहा पानी-नागपुर-भोपाल नेशनल हाइवे हुआ बंद-देवास शहर के कई इलाके जलमग्न

3 min read
Google source verification
News

भारी बारिश से मध्य प्रदेश में बाढ़ ही बाढ़, इन राज्यों से संपर्क टूटा, पुल से डेढ़ फीट ऊपर बह रही नदी

भोपाल. मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव होते ही बारी बारिश का दौर लकर आया है। हालात ये बन गए हैं कि, बीते 24 घंटों की बारिश में प्रदेश के कई नदीं नाले उफान पर हैं तो वहीं कई शहर जलमग्न हो चुके हैं। बात करें बोपाल की तो यहां सुबह एक घंटे और रात में करीब डेढ़ घंटे की बारिश ने सड़कों को रोद्र रूप दिखाती नदियों में तब्दील कर दिया था। इंदौर में सुबह से बादल छाए रहे, दोपहर में शुरू हुई बारिश अब भी जारी है। जगह जगह सड़कों पर पानी भरा हुआ है। औबेदुल्लागंज में सुखतवा के नए पुल पर डेढ़ फीट पानी आने से भोपाल-नागपुर हाईवे बंद हो गया है। सुबह करीब 8 बजे से कई वाहन सुखतवा पुल के दोनों तरफ कई किलोमीटर की कतार लगाए पानी उतरने के इंतजार में खड़े हुए हैं।


बैतूल में बारी बारिश से जहां शहर के कई घरों में पानी भर गया है तो वहीं भौंरा नदी भी उफान पर है। राजधानी भोपाल में सोमवार रात गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई। रात 12.30 बजे तक 4 इंच बारिश हो चुकी थी। शहर में जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश से उफान पर आई नदी, नागपुर-भोपाल नेशनल हाइवे बंद, कई कि.मी गाड़ियों की कतार लगी


आधे प्रदेश पर भारी बारिश का अलर्ट

आपको बता दें कि, करीब 4 साल बाद ऐसा हुआ है कि, जब पूरे प्रदेश में एक साथ मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक जब लो प्रेशर एरिया बंगाल की खाड़ी के नजदीक बनता तो इसका असर हमारे यहां ज्यादा होता और बारिश भी अधिक होती। वेद प्रकाश के अनुसार, अगले 3 दिन और ऐसी ही बारिश होने की संभावना है। आधे से ज्यादा प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


-भोपाल : नदियों में तब्दील हुईं सड़के

भोपाल में सोमवार की रात हुई बारिश के चलते अधिकतर इलाके जलमग्न हो गए। कई इलाकों में तो दो से तीन फीट तक पानी भर गया। शहर के लालघाटी, गुफा मंदिर रोड स्थित कॉलोनियां, मिसरोद थाना, भोपाल टॉकीज, सेफिया कॉलेज रोड, बैरागढ़ की कॉलोनियां, अयोध्या नगर की कॉलोनियां, सिंधी कॉलोनी, इब्राहिमगंज, शांति नगर, सेमरा, कटारा हिल्स, शाहपुरा, संजय नगर, कोहेफिजा कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी सलैया में दो-दो फीट तक पानी भर गया। वीआईपी रोड, सिंधी कॉलोनी रोड, लिंक रोड नंबर 1, बाणगंगा चौराहा, बागमुगालिया रोड, ऑरा मॉल के सामने, बैरागढ़ से लालघाटी रोड, कोहेफिजा, हमीदिया रोड बारिश के पानी में डूब गए।


-छिंदवाड़ा : नदी उफान पर फंस गए SDM

छिंदवाड़ा में जुन्नारदेव विकासखंड के टेमरू में नदी भी उफान पर है। जुन्नारदेव SDM ने यहां मतदान केंद्र का निरीक्षण करने आए थे, लेकिन नदी में आई बढ़ की वजह से आगे नहीं बढ़ सके। 8 जुलाई को यहां पंचायत चुनाव के मतदान होने है।


-बैतूल : बाढ़ के बीच चट्टान पर फंसा युवक

बैतूल जिले के बाटका गांव का युवक रामदास सेलूकर सोमवार दोपहर में मछली पकड़ने के लिए भडंगा नदी पर गया था। अचानक बाढ़ आने से बीच में एक चट्टान पर फंस गया। उसे रात पौने 8 बजे रेस्क्यू किया गया। 7 घंटे तक वह नदी के बीच फंसा रहा।


-बैतूल : मध्य प्रदेश का महाराष्ट्र से संपर्क टूटा, नेशनल हाइवे जाम

बैतूल जिले में बीती रात से लगातार जारी जोरदार बारिश के चलते जहां शहर ही नहीं बल्कि आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं, जिले के भौरा समीप बिजासन नदी में बाढ़ आ गई है। आलम ये है कि, इससे भोपाल को नागपुर यानी मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे बाधित हो गया है। मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों की कई कि.मी तक लंबी कतारें लग गई हैं। बताया जा रहा है कि, सुबह 8 बजे से मार्ग पर जाम लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- नए कायाकल्प के बाद इन मार्गों से गुजरेगी श्रावण और भादौ माह में महाकाल की सवारी


कहां कितनी बारिश

सोमवार रात को मध्य प्रदेश के अधिकतर इलाकों में एक साथ तेज बारिश हुई। करीब डेढ़ गंटे की बारिश की वजह से रात 12:30 बजे तक यहां सबसे अधिक, 4 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा जबलपुर में 17 मिमी, गुना और पचमढ़ी में 15-15 मिमी, मंडला में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। ये आंकड़े सोमवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की बारिश दर्ज की गई है।