26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी बारिश से उफान पर आई नदी, नागपुर-भोपाल नेशनल हाइवे बंद, कई कि.मी गाड़ियों की कतार लगी

-जिले में कहर बनकर बरस रही बारिश-भारी बारिश से बिजासन नदी में आई बाढ़-सुखतवा पुल से डेढ़ फीट ऊपर बह रहा पानी-नागपुर-भोपाल नेशनल हाइवे हुआ बंद-कई कि.मी लंबी गाड़ियों की कतार लगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jul 2022, 2:29 PM IST

News

भारी बारिश से उफान पर आई नदी, नागपुर-भोपाल नेशनल हाइवे बंद, कई कि.मी गाड़ियों की कतार लगी

बैतूल. मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की जोरदार एंट्री हुई है। कहीं ये बारिश राहत लेकर आई है तो कहीं कहर बनकर बरस रही है। बैतूल जिले में बीती रात से लगातार जारी जोरदार बारिश के चलते जहां शहर ही नहीं बल्कि आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। वहीं, जिले के भौरा समीप बिजासन नदी में बाढ़ आ गई है। आलम ये है कि, इससे भोपाल को नागपुर यानी मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र को जोड़ने वाला नेशनल हाइवे बाधित हो गया है। मार्ग से गुजरने वाली गाड़ियों की कई कि.मी तक लंबी कतारें लग गई हैं। बताया जा रहा है कि, सुबह 8 बजे से मार्ग पर जाम लगा हुआ है।

भोपाल से बैतूल का संपर्क भी टूटा

वहीं सुखतवा पुल पर डेढ़ फिट से ज्यादा पानी भरा होने की वजह से आवागमन पूरी तरह बंद है। यहां वाहन चालक पुल पर से पानी उतरने का इंतजार में खड़े हैं। लेकिन, बारिश भी थमने का नाम नहीं ले रही। बैतूल से मरीज को भोपाल ले जा रही 108 एंबुलेंस भी बाढ़ के चलते जाम में फंसी हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले सुखतवा में नए पुल का निर्माण तवा नदी पर हुआ था, लेकिन अब पुल पर पानी आ जाने से भोपाल से बैतूल का संपर्क भी टूट गया है।

यह भी पढ़ें- मानसून की एंट्री : दिनभर उमस के बाद अचानक बदला मौसम, फिर शुरु हुई धमाकेदार बारिश


किसी के लिए राहत तो किसी के लिए मुसीबत बनी बारिश

सुरक्षा व्यवस्था के लिए भौरा चौकी पुलिस बल और केसला पुलिस मौके पर मौजूद है। एक तरफ किसानों को बारिश से राहत मिली है तो वहीं दूसरी तरफ लंबे जाम ने लोगों को खासा मुश्किल में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें- साध्वी प्रज्ञा के राहुल गांधी पर विवादित बोल, '4 बेल्ट पड़ते तो इन्हें पुरखे याद आ जाते'