
साध्वी प्रज्ञा के राहुल गांधी पर विवादित बोल, '4 बेल्ट पड़ जाते तो इन्हें पुरखे याद आ जाते'
भोपाल. मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का चुनावी शोरगुल सोमवार शाम को थम गया। आखिरी दिन सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं समेत महापौर और पार्षद प्रत्याशी जी जान के साथ जनता से वोट की अपील करते नजर आए। वहीं, जनसभाओं में पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चला। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के वार्ड नंबर 56 में भाजपा की ओर से चयनित प्रत्याशी के पक्ष में जनसबा को संबोदित करने पहुंची भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के फिर विवादित बोल सामने आए। यहां नेशलन हेराल्ड केस के मामले में राहुल गांधी पर प्रज्ञा ठाकुर ने जमकर हमला बोला।
सबा के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, जितना प्रताड़ित मुझे किया गया है उसके अंश भर भी राहुल गांधी को नहीं किया गया। उन्हें तो सिर्फ पूछताछ के लिए बुलाया गया तो उनकी हालत खस्ता हो गई है। उन्होंने कहा कि, अगर दो चार बेल्ट पड़ जाते, दो-चार बार करंट लग जाता, दो चार बार उठा कर पटक दिया जाता, तो जितने भी इनके राज है यहां से लेकर इटली तक सब बाहर आ जाते। उन्होंने ये भी कहा कि, राहुल गांधी को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो पूरी कांग्रेस इकट्ठा होकर बचाव-बचाव चिल्लाने लगी। 9 साल तक जो मैंने प्रताड़ना सही है, मैंने कभी अपनी नैतिकता नहीं छोड़ी। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि, राहुल गांधी घोटाले में लिप्त हैं।
नेशलन हेराल्ड केस में राहुल गांधी से हुई 5 दिनों तक पूछताछ
आपको बता दें कि, नेशलन हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पांच दिनों तक पूछताछ की गई थी। राहुल गांधी से पांच दिनों में 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई। जिस दौरान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किए गए।
Published on:
5 Jul 2022, 12:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.