26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून की एंट्री : दिनभर उमस के बाद अचानक बदला मौसम, फिर शुरु हुई धमाकेदार बारिश

-शाम होते ही शहर में शुरु हुई झमाझम बारिश-धूप और उमस से मिली शहरवासियों को राहत-बारिश के अगले दिन फिजा में घुली ठंड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 Jul 2022, 1:20 PM IST

News

मानसून की एंट्री : दिनभर उमस के बाद अचानक बदला मौसम, फिर शुरु हुई धमाकेदार बारिश

ग्वालियर. दिनभर गर्मी और उमस झेलने के बाद सोमवार शाम को ग्वालियर शहर में झमाझम बारिश शुरु हो गई। बारिश के साथ बदले मौसम के चलते शहरवासियों ने राहत की सांस ली। सुबह से धूप और उमस की वजह से मौसम लोगों को बेचेन कर रहा था। लेकिन शाम को घने बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज बरसात शुरू हो गई। बारिश की वजह से मौसम में हल्की ठंडक घुल गई, जिसने लोगों को राहत दी।


मानसून की दस्तक के बाद सोमवार को मौसम में तीन रूप देखने को मिले। दोपहर दो बजे तक तेज धूप निकली। इसके बाद बादल छाने लगे और रात्रि 9:15 बजे तेज बारिश और हवा ने शहर को घेर लिया और आधा घंटे तक जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में 18.8 मि.मी बारिश दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- साध्वी प्रज्ञा के राहुल गांधी पर विवादित बोल, '4 बेल्ट पड़ते तो इन्हें पुरखे याद आ जाते'


कल होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, एक ट्रफ लाइन राजस्थान से ग्वालियर के रास्ते बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। साथ ही उड़ीसा और झारखंड में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़कर ग्वालियर पहुंच रहा है। 5 जुलाई यानी आज शाम तक एक बार फिर बारिश की झड़ी लग सकती है। वहीं, 6 जुलाई को जिले के अधिकतर इलाकों में तेज बारिश के आसार है।

यह भी पढ़ें- चुनाव प्रचार थमने के बाद शिवराज ने खेला बैडमिंटन, सिंधिया ने मेयर प्रत्याशी को 3-1 हराया


अचानक लुड़का तापमान

मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि सोमवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो एक दिन पहले 38.2 डिग्री पर था। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। 24 घंटे के लिए सुबह जारी की गई चेतावनी में मौसम विभाग का कहना है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है।