1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

flight cancelled: घने कोहरे से जीरो विजिबिलिटी, एक भी फ्लाइट लैंड नहीं हुई

बुधवार को घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर पड़ा है...। कई फ्लाइट प्रभावित हुई है....। ट्रेनें भी विलंब से चल रही है, यात्री परेशान हो रहे हैं...।

4 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Jan 10, 2024

flight.jpg

,,

राजधानी भोपाल में बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा। इसका असर हवाई यातायात पर पड़ा है। दोपहर तक एक भी फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई है। ट्रेनें भी धीमी रफ्तार से चल रही है। बुधवार को सुबह से कोहरे के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार को सुबह तय समय पर राजाभोज एयरपोर्ट पहुंचे सैकड़ों यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। पहले एक घंटे विलंब से आने का कहा गया, इसके बाद फ्लाइट का समय बढ़ता गया और वो साढ़े चार घंटे तक कर दिया गया। एक फ्लाइट तो कैंसिल ही कर दी गई।

राजधानी भोपाल में लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। इस कारण जीरो विजिबिलिटी होने के कारण राजाभोज एयरपोर्ट पर एक भी फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।घने कोहरे की वजह से दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, जयपुर-भोपाल और आगरा फ्लाइट प्रभावित हुई है। सैकड़ों यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करना पड़ रही है। वहीं घने कोहरे की वजह से ट्रेन भी विलंब से चल रही है।

यह फ्लाइट प्रभावित

एयर इंडिया की फ्लाइट AI,435 साढ़े चार घंटे विलंब से चल रही है। यह 11.45 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचने का अनुमान था। एयर इंडिया की एआई 435 फ्लाइट दिल्ली से भोपाल चार घंटे विलंब से चल रही है। यह फ्लाइट सुबह 7.15 बजे भोपाल में लैंड होती है। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E, 6232 भी चार गंटे देरी से चल रही है। यह फ्लाइट सुबह 8.15 बजे भोपाल आती है। दिल्ली से उड़ान भकर इसके भी 12.15 बजे आने की संभावना है।

इंडिगो एयरलाइंस की ही 6E,7469 जयपुर फ्लाइट और इंडिगो की 6E,2369 बेंगलूर फ्लाइट भी 4 घंटे देरी से भोपाल पहुंचने वाली है। 6E,7469 जयपुर फ्लाइट सुबह 8:30 बजे भोपाल पहुंचती है। 6E,2369 बेंगलुरु फ्लाइट जो सुबह 9.15 बजे भोपाल लैंड होती है, यह भी विलंब से चल रही है।

इंडिगो एयरलाइंस ने 6e,7929 आगरा फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा घने कोहरे की वजह से यह फ्लाइट आज भोपाल नहीं पहुंचेगी। यह फ्लाइट सुबह 11:45 पर आगरा से भोपाल आने वाली थी।

एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

फ्लाइट लेट होने के कारण और फ्लाइट को अचानक कैंसिल करने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। कई यात्री सुबह से एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। लेकिन जैसे ही उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिले, वे परेशान हो गए। अब कई यात्री ट्रेन से यात्रा करने का मन बना रहे हैं, लेकिन कोहरे की वजह से ट्रेनें भी विलंब से चल रही है। एयरपोर्ट पर बताया जा रहा है कि शाम तक विजिबिलिटी बढ़ जाने से फ्लाइट का आवागमन फिर से शुरू हो जाएगा।

Weather Updates: भीषण कोहरे की चपेट में पूरा मध्यप्रदेश, फ्लाइट और ट्रेनें प्रभावित

मंगलवार को भी था भयानक कोहरा

प्रदेश में मंगलवार की सुबह घने कोहरे से भरी रही। लोग नींद से जागे तो घना कोहरा छाया था, आलम यह था कि 15 मीटर भी नजर नहीं आ रहा था, सड़कों पर गाडिय़ों की हेडलाइट्स जलाने के बाद भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह तीन घंटे तक कई हिस्से कोहरे की आगोश में रहे। कई हिस्सों में विजिबिलिटी 10 मीटर थी। 9 बजे के बाद कोहरा छंटता गया। जैसे-जैसे धूप खिलती गई, पारा भी बढ़ता चला गया। सुबह 8:30 से 11:30 के बीच तीन घंटे में ही अधिकतम पारा 8 डिग्री तक बढ़ गया।


अधिक नमी से बने ऐसे हालात मौसम विशेषज्ञ एके शुला ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे तक कोलार, भेल, मिसरोद, नर्मदापुरम रोड में सुबह विजिबिलिटी 10 से 30 मीटर तक थी। ऐसा कोहरा सीजन में पहली बार दिखा। इस समय नमी अधिक है। अलग- अलग दिशाओं की हवा आ रही है, इससे कई हिस्सों में नमी की स्थिति बनी है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 400 मीटर रही।


ग्वालियर-चंबल में बारिश, गिरे ओले ग्वालियर चंबल संभाग में मौसम का मिजाज अचानक बदला। कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे। ग्वालियर में 7 मिमी बारिश हुई। दिन में अधिकतम पारा 14.2 के साथ सबसे सर्द रहा। न्यूनतम 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रवात के रूप में सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवा आ रही है और राजस्थान-मप्र बॉर्डर पर पूर्वी- उारी हवा मिल रही है। इससे बारिश हुई। दो दिनों बाद मौसम शुष्क होने पर पारा गिरेगा।