दिग्विजय मेन गेट पर खड़े हो गए और दावेदारों की कतार लगवा दी। एक घंटे में उन्होंने करीब छह सौ दावेदारों को टिकट का आश्वासन दे दिया, लेकिन शर्त भी लगा दी। दिग्विजय ने कहा कि आवेदन फॉर्म में ये लिखना पड़ेगा कि टिकट क्यों दिया जाए। जीत की गारंटी क्या है। दिग्विजय से मिलने पूर्व मंत्री बृजेंद्र राठौर, जसवंत सिंह समेत पूर्व सांसद, पूर्व विधायक भी पहुंचे।