31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हकीकत : वोट नहीं मिले तो विधायक ने विकास से किया किनारा

हकीकत : वोट नहीं मिले तो विधायक ने विकास से किया किनारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 14 Sep 2018, 9:06 AM IST

democracy

democracy

भोपाल. राजधानी की मध्य विधानसभा सीट पर हमेशा कांटे का मुकाबला होता रहा है, लेकिन यहां का विकास विधायक नहीं बल्कि नगर निगम सहित अन्य निर्माण एजेंसियों के भरोसे है। पत्रिका ने विधानसभा क्षेत्र के उन दो बूथों पर हकीकत जानी जो भाजपा और कांग्रेस की ताकत के पैमाने हैं। 2013 के चुनाव में बूथ क्रमांक 220 में भाजपा को एकतरफा वोट मिले तो विधायक ने लगातार सक्रियता दिखाई, लेकिन कांग्रेस की जीत वाले बूथ क्रमांक 103 को विधायक ने उपेक्षित छोड़ दिया।

कांग्रेस: बूथ क्रमांक 103
मतदान केन्द्र: आनंद विद्या मंदिर, जहांगीराबाद, 2013 में कांग्रेस को मिले थे 746 मत

नहीं हटे चमड़े के गोदाम
बूथ क्रमांक 103 में फुटकर बाजार और चमड़े का कारोबार जीविका का मुख्य साधन है। बीते चुनाव में चमड़े के अवैध गोदाम बड़ा मुद्दा थे। भाजपा ने इसे भुनाने की कोशिश की, लेकिन जब परिणाम आए तो यहां से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद को समर्थन मिला।

उन्हें 746 मत मिले, भाजपा के सुरेंद्रनाथ सिंह को 57 मतों से संतोष करना पड़ा। मतों के इस अंतर का क्षेत्र में अब तक असर है। विधायक कभी-कभार ही बूथ में आए, विकास के लिए भी ज्यादा कुछ नहीं किया। कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने बताया कि जनता ने मुझे ज्यादा से ज्यादा मत देकर मेरा मान बढ़ाया है। यहां की समस्या मेरी समस्या है।

भाजपा: बूथ क्रमांक 220
मतदान केन्द्र: आशा निकेतन परिसर, 2013 में भाजपा को 734 मत मिले। कुल वोट 865 पड़े थे।

लीज रेंट आज भी मुद्दा

अरेरा कॉलोनी ई-6 की घनी बसाहट के बीच आशा निकेतन परिसर बूथ क्रमांक 220 के आस-पास विकसित कॉलोनी बहुतायत में हैं। व्यवसायियों और उद्योगपतियों के अलावा यहां एक बड़ा तबका अफसरों का रहता है। 2013 के चुनाव में भाजपा ने लीज रेंट का मुद्दा उठाकर वोटरों को साधने की कोशिश की, लेकिन हाउसिंग बोर्ड के ढुलमुल रवैए से यह मुद्दा आज भी है। हबीबगंज रेलवे क्रॉसिंग के लिए

वीर सावरकर सेतु बनाए जाने
के बाद भी समस्या का पूरी तरह निराकरण नहीं हुआ है। विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह का दावा है कि क्षेत्र के लगभग सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहतर है।

भाजपा की मजबूत सीटों पर सेवादल चलाएगा अभियान

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संगठक लालजी देसाई ने कहा कि भाजपा स्रह्य मजबूत किलों को इस बार हार का स्वाद चखना पड़ेगा। भोपाल पहुंचे देसाई ने कहा कि भाजपा की 30 मजबूत सीटों पर सेवादल ने माइक्रो लेवल का काम किया है और इन सीटों पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। सेवादल ने बूथ स्तर पर अपना नेटवर्क स्थापित किया है, जिससे पार्टी को मजबूती मिली है। देसाई ने कहा, संघ झूठ की बुनियाद पर काम करता है। उन्होंने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का भी जायजा लिया।

गुर्जर समाज ने भाजपा से मांगे 15 टिकट
भाजपा नेता अंबाराम कराड़ा के नेतृत्व में गुर्जर समाज के लोग गुरुवार को टिकट की मांग को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर समाजजनों ने कहा कि भाजपा का एक भी सांसद गुर्जर नहीं है। विधायक भी एक है, जबकि 15 सीटों पर उनका वर्चस्व है। इस पर राकेश सिंह ने कहा कि वे सर्वे के आधार पर उम्मीदवार तय करेंगे, समाज के आधार पर नहीं। जाति की राजनीति कर कांग्रेस समाज में भ्रम फैला रही है। अंबाराम कराड़ा ने मीडिया से कहा कि एट्रोसिटी एक्ट के मामले में समीक्षा की जरूरत है। इस कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।