
Public Holiday: आज से अगस्त का महीना शुरु हो चुका है। इस महीने कई बड़े त्योहार आने वाले हैं। बता दें कि अगस्त में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) , रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) , जन्माष्टमी (Janam Ashtami 2024) आदि बड़े त्योहार आएंगे। ऐसे में लोगों को अगस्त में खूब छुट्टियां मिलेगी। कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी छुट्टी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है।
आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के आह्वान पर दुनियाभर में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। अगर ऐसा हुआ तो मध्यप्रदेश वासियों को 9 अगस्त को भी सार्वजनिक अवकाश मिल सकता है।
आने वाली 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है। इसके बाद 16 अगस्त को कोई छुट्टी नहीं है लेकिन आप अपने बॉस से एक पेड लीव का अप्रूवल ले सकते हैं जिसके बाद 17 अगस्त को शनिवार की छुट्टी और रविवार की छुट्टी तो है ही। इसके अलावा 19 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी भी है। अगर आपको 16 अगस्त को पेड लीव मिल गई तो आप लगातार 5 दिनों की छुट्टी का मजा उठा सकेंगे।
4 अगस्त: रविवार
11 अगस्त: दूसरा रविवार
15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त: पेड लीव
17 अगस्त: शनिवार
18 अगस्त: तीसरा रविवार
19 अगस्त: रक्षाबंधन
25 अगस्त: चौथा रविवार
26 अगस्त: जन्माष्टमी
Updated on:
01 Aug 2024 09:13 am
Published on:
01 Aug 2024 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
