
महिला पुलिस अधिकारी तक हो रहीं छेड़छाड़ का शिकार,असुरक्षित भोपाल में बेखौफ मनचले
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल महिलाओं और बच्चियों के लिए कितनी सुरक्षित है, वो तो पिछले दिनों बच्चियों के साथ हुई वारदातें ही साफ कर देती हैं।
अभी रविवार को ही 9 साल की बच्ची से रेप कर हत्या करने का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि भोपाल में एक पुलिस की महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का मामला समाने आ गया।
राजधानी में पुलिस कितनी सजग है और महिलाओं को कितनी सुरक्षा दे रही है या बदमाशों व मनचलों में पुलिस का कितना खौफ है वह तो इसी बात से सिद्ध हो रहा है कि मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला पुलिस अधिकारी तक खुद को लेकर पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं, जिसके चलते ये भी लगातार छेड़छाड़ का शिकार हो रही हैं।
यहीं नहीं बेखौफ मनचलों में पुलिस तक का कितना डर है यह इसी बात से समाने आता है कि वे किसी महिला पुलिस अधिकारी से तक छेड़छाड़ कराने से नहीं कतराते हैं।
ऐसे ही एक मामला राजधानी भोपाल में सामने आया है, जहां एक मनचले शिक्षक ने शिक्षु महिला डीएसपी को तक'प्लीज मिलने आ जाओ'का मैसेज कर दिया।
ऐसे समझें मामला...
दरअसल पुलिस अकादमी भौंरी के गेट पर पहुंचकर एक शिक्षक ने प्रशिक्षु महिला डीएसपी को मोबाइल पर मैसेज कर कहा कि प्लीज मुझसे मिलने आ जाओ।
वहीं प्रशिक्षु डीएसपी का कहना है कि मनचला शिक्षक उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। उसका मोबाइल नंबर ब्लाक करने के बाद भी वह अलग-अलग नंबरों से मैसेज कर परेशान करता रहा।
जिसके बाद खजूरी सड़क पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस अकादमी में महिला प्रशिक्षु डीएसपी ने लिखित शिकायती आवेदन में बताया कि छतरपुर निवासी शिक्षक संदीप रिछरिया वर्ष 2011 से परिचित है। बीते दस दिनों से संदीप उन्हें परेशान कर रहा है। रविवार को वह अकादमी के गेट पर पहुंच गया था।
इधर, बेखौफ बदमाश: सरेराह किए 8-10 फायर, इलाके में दहशत...
वहीं एक दूसरी घटना स्टेशन बजरिया इलाके की है। जहां बीती रात पुरानी रंजिश में युवक को बदमाश ने गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोपी इतने में भी नहीं माने तो ई- रिक्शा में लटककर जान बचाई।
पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका क्षेत्र में जुलूस निकाला।
पुलिस के मुताबिक हाजी मुस्तफा की चाल स्टेशन बजरिया निवासी शोएब उर्फ अन्ना का आपराधिक इतिहास है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 12 बजे घर पर दोस्त उस्मान, फजीकाला आए।
वह ईद मिलने के लिए छोला में फिरोज मियां के घर चलने को कहने लगे। शोएब अपनी मोटर सायकिल से चल दिया, जबकि उस्मान और फजीकाला भी अपनी एक्टिवा से रवाना हुए।
खजांची बाग पुलिया से द्वारिका नगर की तरफ बढ़ते इसी बीच पीछे-पीछे चल रहा फजीकाला ने शोएब पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसकी पीठ में लगी।
शोएब का कहना है कि आरोपियों ने 8-10 फायर किए। गोली लगने से बाइक से गिर गया और द्वारिका नगर की तरफ भागा। इस दौरान फजी फायर करता रहा। तभी एक ई रिक्शा रेलवे स्टेशन की तरफ से आया, जिसमें वह लटक गया।
इसी बीच उमराव दुल्हा का तौफीक शूटर एक कार से आते दिखा। थोडी देर बाद सलमान, शकील, इरफान भी आ गए। यह लोग भी पीछा करते रहे। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में तौफीक शूटर, उस्मान, फजीकाला, सलमान, इरफान, शकीब को आरोपी बनाया है।
Published on:
11 Jun 2019, 10:19 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.