
इस रंग की आंखों वाले होते है भरोसेमंद कभी नही छोड़ते साथ, ऐसे पहचाने इंसानी व्यक्तित्व
भोपल/ आंखे, इंसानी चहरे की सुंदरता बताने का मुख्य केन्द्र होती है। चहरे की सुंदरता बढ़ाने में आखों के रंग और उनके आकार का अहम योगदान होता है। अकसर, खड़े नाक नख्शे वाले गोरे चहरे पर अगर आंखें छोटी या तेज वाली ना हों, तो व्यक्ति की सुंदरता में कमी नज़र आती है। ये तो हुई आंखों के ज़रिये सुंदरता की बात। नहीं अकसर लोग किसी भी इंसान के व्यक्तित्व को उसकी आंखों के रंग से जोड़कर भी देखते हैं। चहरे और हस्त रेखा के जानकार ज्योतिषों के अनुसार, किसी भी शख्स की आंखें देखकर उसके अंदर चल रहीं भावनाओं का पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष विद्या में बताया गया है कि, आंखों के रंग से इंसानी व्यक्तित्व का गहरा रिश्ता है। यानी किसी व्यक्ति के बारे में जानने के लिए उससे बाते करना ही जरूरी नहीं है, बल्कि उसकी आंखों के रंग से उसकी छवि के बारे में जाना जा सकता है। तो आइये जानते हैं कि ज्योतिष विज्ञान के जरिये आंखों का रंग इंसानी व्यक्तित्व को किस तरह पहचानता है।
पढ़ें ये खास खबर- थायराइड को जड़ से खत्म करने में कारगर है अश्वगंधा, इस तरह होगा फायदा
क्या कहती हैं आपकी आंखें?
-ग्रे रंग की आंखें
ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, ग्रे कलर की आंखों वाले लोग काफी साफ छवि के होते हैं। ऐसे लोगों को मन में चल रही हर बात को साफ तौर पर कह देने की आदत होती है। फिर भले ही उसके परिणाम जो भी हों, उन्हें इस बात की भी खास परवाह नहीं होती। ग्रे आंखों वाले लोग अपने दोस्तों और प्रियजनों के लिए काफी वफादार होते हैं। ग्रे कलर की आंखों वाले लोगों इंटेलिजेंट भी होते हैं और ये जल्दी ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी कर लेते हैं।
-हरे रंग की आंखें
जिन लोगों की आंखों का रंग हरा होता है, उन्हें स्वभाविक तौर पर मज़ाकिया माना जाता है। यानी ये लोग चंचल स्वभीव के होते हैं। हांलांकि, ये लोग अपने हर काम को काफी जोश के साथ करने का प्रयास रखते हैं। हरे रंग की आंखों वाले काफी समझदार भी होते हैं। ये लोग अपने जीवन को जिंदादिली से जीने में यकीन रखते हैं।
-नीले रंग की आंखें
ऐसा माना जाता है कि, जिन लोगों की आंखों का रंग नीला होता है, वो हर काम में अपने दिमाग का गहन इस्तेमाल करते हैं। यानी किसी भी काम को गंभीरता से करने में ही यकीन रखते हैं। यही कारण है कि, इनका दिमाग काफी तेज होता है। ये लोग जल्दी ही अपनी आंखों के ज़रिये किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। हालांकि, ऐसे लोग हमेशा दूसरों की मदद करने में काफी आगे रहते हैं।
-भूरे रंग की आंखें
भूरे रंग की आंखों वाले लोग अपने स्वाभाव से पहचाने जाते हैं। ये हमेशा लोगों पर भरोसा करने के लिए पहचाने जाते हैं। साथ ही ये प्यार पर विश्वास रखते हैं। ये लोग प्यार को पैसे से कई ज्यादा अहमियत देते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व अन्य लोगों को काफी आकर्षित करता है। ये लोग किसी भी क्षेत्र में अपने आत्मविश्वास को कम नहीं होने देते।
-हल्के भूरे रंग की आंखें
हल्के भूरे रंग की आंखों वाले लोग काफी स्वतंत्र विचार के होते हैं। इस तरह के लोगों को अपना कीमती समय अकेले बिताना पसंद होता है। इन लोगों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि, ये खुद को किसी भी परिस्थिति में ढाल लेने में सक्षम होते हैं। इन्हें काफी समझदार भी माना जाता है।
-काले रंग की आंखें
काली आंखें वाले लोग काफी रहस्यमयी स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये काफी वफादार भी होते हैं। अगर कोई दूसरा इनसे कोई राज शेयर करता है तो ये लोग उसे हमेशा राज ही रखते हैं, यानी ये लोग काफी विश्वस्नीय भी होते हैं। हालांकि, ये लोग किसी पर तब तक विश्वास नहीं करते, जब तक वो सामने वाले से पूरी तरह सहमत नहीं होते।
Published on:
06 Oct 2019 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
