भोपाल/ अकसर लोगों को आपने देखा होगा कि, उन्हें खाना खाते समय काफी पसीना आता है। ऐसे लोग आपके घर में भी हो सकते हैं। ऐसा ज्यादातर उन लोगों को होता है, जो तीखा और चटपटा खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर गर्मियों के सीज़न में तीखा भोजन करने से किसी आम व्यक्ति को भी पसीना आता है, हालांकि ये एक आम बात है। लेकिन, जिन लोगों को सर्दी और बारिशों के सीज़न में भी खाना खाते समय भयंकर पसीना आता है। वो एक तरह की बीमारी है। हालांकि, अकसर लोग इस समस्या को इग्नोर कर देते हैं। इस तरह खाते समय पसीना आना हाइपरहाइड्रोसिस बीमारी के संकेत होते हैं। जो आगे चलकर आपके साथ साथ दूसरों की परेशानी का भी सबब बन जाती है।