9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ाके की ठंड से होगी फरवरी की शुरुआत, चक्रवात ने बढ़ाई हवा की रफ्तार

MP Weather Update : भोपाल के अलावा रायसेन, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, सागर जैसे शहरों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp weather alert

mp weather alert

MP Weather Update : प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है। सबसे अधिक असर राजधानी भोपाल में देखा गया, जहां अधिकतम तापमान में 6.8 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को भोपाल का तापमान 29.4 डिग्री था, जो शुक्रवार को गिरकर 22.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। दिन में धूप खिलने के साथ ही बर्फीली हवाओं का सामना लोगों को करना होगा।

इन जिलों के तापमान सबसे ज्यादा गिरा

भोपाल के अलावा रायसेन, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, सागर जैसे शहरों में भी तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर इसी तरह ठंड का असर बढ़ता रहा तो फरवरी की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड के साथ हो सकती है। लिहाजा, प्रदेशवासियों को अभी कुछ दिनों तक ठंड से राहत की उम्मीद है।

ये है कारण

मौसम वैज्ञानिक(MP Weather Update) एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर भी चक्रवात बने हुए हैं। इसके अतिरिक्त, उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिसके चलते प्रदेश में उत्तरी हवाएं तेज हो गई हैं।