26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में 3500 तक बढ़ा कर्मचारियों का वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

MP Finance Department- ढाई लाख संविदा कर्मियों का लगा इंक्रीमेंट, कम से कम 1200 सौ रुपए प्रतिमाह का लाभ,
2 min read
Google source verification
Indore High Court major ruling on teachers salary increments

Indore High Court major ruling on teachers salary increments

Salary hike in MP- एमपी में कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की गई है। सरकार ने राज्य के संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन में बढ़ोत्तरी की है। वेतन में इस साल 4.46% इंक्रीमेंट यानि वार्षिक वृद्धि यानि की गई है। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इंक्रीमेंट से कर्मचारियों के वेतन में 3500 रुपए तक की बढ़ोत्तरी होगी। प्रदेश के करीब ढाई लाख संविदा कर्मचारियों , अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा। वित्त विभाग ने यह साफ कर दिया है कि इंक्रीमेंट, वर्तमान पारिश्रमिक में सीधा जोड़ा जाएगा। यह बढ़ोतरी किसी भत्ते के रूप में देय नहीं होगी।

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टर्स से लेकर पैरामेडिकल स्टाफ व शिक्षक तक संविदा आधार पर कार्य कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास व जल संसाधन विभाग में भी संविदा इंजीनियर्स और तकनीकी स्टाफ कार्यरत हैं। सभी जिलों के कलेक्ट्रेट, जिला पंचायतों और निकायों में संविदा आधार स्टाफ कार्य कर रहा है।

सभी संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों के इंक्रीमेंट की दर 4.46 प्रतिशत तय की गई

वित्त विभाग द्वारा जारी किए आदेश के अनुसार उपरोक्त सभी संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों के इंक्रीमेंट की दर 4.46 प्रतिशत तय की गई है। यह दर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर निर्धारित की गई है।

वर्तमान पारिश्रमिक में सीधा जोड़ा जाएगा, बढ़ोतरी किसी भत्ते के रूप में नहीं

यह भी स्पष्ट किया गया है कि संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों के वर्तमान निश्चित पारिश्रमिक में यइ इंक्रीमेंट सीधा जोड़ा जाएगा। 4.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी किसी भत्ते के रूप में देय नहीं है। संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों के मूल वेतन में ही यह इंक्रीमेंट जोड़ दिया जाएगा।

कर्मचारियों, अधिकारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा

वित्त अधिकारियों के अनुसार इंक्रीमेंट से संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों को खासा लाभ होगा। उनके मासिक वेतन में कम से कम 1200 रुपए और अधिकतम 3500 रुपए तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। कर्मचारियों, अधिकारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 1 अप्रैल 2026 से मिलेगा।

23000 रुपए तक मासिक वेतन वाले कर्मचारियों को 1200 रुपए माह का लाभ

वित्त विभाग के आदेश के बाद संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों के वेतन में उनके पद और वर्तमान मानदेय के अनुसार खासी बढ़ोतरी हो जाएगी। 23000 रुपए तक मासिक वेतन पानेवाले कर्मचारियों को 1200 रुपए प्रति माह का लाभ होगा। 50000 रुपए मासिक पानेवाले अधिकारियों के वेतन में 2230 प्रति माह बढ़ जाएंगे। 80000 रुपए मासिक वाले अधिकारियों के वेतन में सर्वाधिक 3500 रुपए की बढ़ोतरी होगी।